Skip to main content

ताजा खबर

‘वो सचिन तेंदुलकर के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ सकता है’ खुद के टेस्ट रिकाॅर्ड को तोड़ने पर जो रूट को लेकर एलिस्टर कुक

‘वो सचिन तेंदुलकर के रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ सकता है’ खुद के टेस्ट रिकाॅर्ड को तोड़ने पर जो रूट को लेकर एलिस्टर कुक

Joe Root and Alastair Cook (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच के खेल के तीसरे दिन दिग्गज बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने इतिहास रचते हुए एक खास रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है।

बता दें कि मुकाबले में 71 रन बनाते ही वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट में रूट, सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

दूसरी ओर, अब जो रूट के इस शानदार क्रिकेट रिकाॅर्ड को देखकर, पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टर कुक (Alastair Cook) ने बड़ा बयान दिया है। कुक को लगता है कि वह सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा (15921) रनों के रिकाॅर्ड को तोड़ सकते हैं।

एलिस्टर कुक ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जो रूट द्वारा इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने पर, एलिस्टर कुक ने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल पर कहा- मैं उन्हें सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए देख सकता हूं। जब मैं रिटायर हुआ तो मैंने सोचा कि पूरी संभावना है कि मेरा रिकॉर्ड टूट जाएगा।

आप कह सकते हैं कि सचिन अभी भी फेवरेट हैं, लेकिन। लंबे समय तक खेलने वाले सभी महान खिलाड़ी चोटों के मामले में भाग्यशाली रहे हैं। आपको कभी पता नहीं चलता कि कब क्या हो जाए, लेकिन यह कुछ ऐसा होना चाहिए जो उसे (जो रूट) रोक सके।

जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा 35वां शतक

दूसरी ओर, आपको पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच का हाल बताएं, तो इंग्लैंड के लिए खेल के तीसरे दिन जो रूट ने टेस्ट करियर का 35वां शतक लगा दिया है। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में छठे नंबर पर आ गए हैं।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...