Skip to main content

ताजा खबर

“वो रिटेन नहीं होना चाहता था, ज्यादा पैसों…”, ऋषभ पंत को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कोच का बड़ा खुलासा

वो रिटेन नहीं होना चाहता था ज्यादा पैसों ऋषभ पंत को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कोच का बड़ा खुलासा

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। ऋषभ 2016 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे, 2025 मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स के नए हेड कोच हेमंग बदानी ने ऋषभ पंत के टीम से बाहर होने का बड़ा कारण बताया। उन्होंने खुलासा किया कि, ऋषभ रिटेन नहीं होना चाहते थे, वह ऑक्शन में उतर कर अपनी वेल्यू जानना चाहते थे।

हमने ऋषभ पंत से बात करने की कोशिश की- हेमंग बदानी

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी ने एस. बद्रीनाथ के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,

मुझे लगता है कि यह इसके विपरीत है। वह रिटेन नहीं होना चाहता था। उसने कहा कि वह ऑक्शन में जाना चाहता था और मार्केट का टेस्ट करना चाहता था। यदि आप किसी खिलाड़ी को रिटेन करना चाहते हैं, तो दोनों पक्षों (टीम और खिलाड़ी) को कुछ चीजों पर सहमत होना होगा। हमने उससे बात करने की कोशिश की, मैनेजमेंट ने उससे बात करने की कोशिश की। बहुत सारे फोन कॉल और मैसेज भेजे गए।

हेमंग बदानी ने बतााया कि, ऋषभ को लगता था वह ऑक्शन में उतरेंगे तो उन्हें 18 करोड़ से अधिक पैसे मिलेंगे और ऐसा हुआ भी।

उन्हें लग रहा था कि उन्हें रिटेन किए गए खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा कीमत 18 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसे मिल सकते हैं। उन्हें लगा कि उनकी कीमत ज्यादा है। और मार्केट ने भी यही कहा। उन्हें 27 करोड़ रुपये मिले। उनके लिए अच्छा है। वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। हम निश्चित रूप से उन्हें मिस करेंगे। लेकिन, जिंदगी चलती रहती है।

दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा, वह आगामी सीजन में कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं, फ्रेंचाइजी ने मिचेल स्टार्क, जैक फ्रेजर-मैकगर्क और फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों पर भी भरोसा दिखाया है।

आपको बता दें, ऋषभ पंत ने पहले बताया था कि उनके रिटेन न होने का कारण पैसा बिल्कुल भी नहीं है। विकेटकीपर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में लिखा था, मैं यह निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि मेरे रिटेंशन का कारण पैसा नहीं था।”

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...