Skip to main content

ताजा खबर

‘वो तो पहले मैच में पता लग ही जाएगा’ रिकी पोंटिंग पर गौतम गंभीर के तंज का माइकल हसी

Michael Hussey and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच साल के अंत में होने वाली पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का, क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि बीजीटी की शुरुआत 22 नवंबर को पर्थ में होने वाले पहले मैच से होगी।

दूसरी ओर, इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के शुरू होने से पहले क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। तो वहीं अभी कुछ समय पहले टेस्ट क्रिकेट में इन दिनों आउट ऑफ चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर पूर्व दिग्गज रिकी पाॅन्टिंग ने बड़ा बयान दिया है।

लेकिन बीजीटी के शुरू होने से पहले आज 11 नवंबर को मुंबई में बीसीसीआई हेड क्वार्टर में एक प्रेस काॅन्फ्रेंस हुई, जिसमें भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा है कि उन्हें भारतीय टीम की फिक्र करने के बजाए, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर ध्यान देना चाहिए।

लेकिन अब गंभीर के इस बयान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज माइकल हसी (Michael Hussey) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। हसी का कहना है कि पर्थ में होने वाले पहले मैच से पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है।

माइकल हसी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि गौतम गंभीर की बीजीटी सीरीज को लेकर प्रेस काॅन्फ्रेंस के बाद, माइकल हसी ने फाॅक्स क्रिकेट के साथ एक चर्चा में कहा- हम पहले टेस्ट मैच में पता लगा लेंगे कि वे (टीम इंडिया) मानसिक और स्किल के नजरिए से कहां हैं। इससे उन्हें नुकसान होगा, भारत के पास ढेर सारी भीड़ खींचने वाले खिलाड़ी हैं, जिनमें क्वालिटी है।

हसी ने आगे कहा- हमने अभी गंभीर को रोहित और कोहली के रन नहीं बनाने के बारे में बात करते हुए सुना। सबसे मूर्खतापूर्ण काम जो आप कर सकते हैं वह है चैंपियन खिलाड़ियों को खारिज करना। हमने इसे अतीत में कई बार देखा है उनकी आलोचना होती है, लेकिन वे सामने आते हैं और वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 22-26 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर: द गाबा, ब्रिसबेन

चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न

पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...