Skip to main content

ताजा खबर

‘वैभव अब भारतीय टी20 टीम के लिए तैयार हैं’ 14 वर्षीय सूर्यवंशी को लेकर आखिर किसने दिया ऐसा बयान 

‘वैभव अब भारतीय टी20 टीम के लिए तैयार हैं’ 14 वर्षीय सूर्यवंशी को लेकर आखिर किसने दिया ऐसा बयान 

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X)

बाएं हाथ के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच मनीष ओझा को लगता है कि वह अब भारतीय टी20 के लिए तैयार हैं। साथ ही ओझा ने कहा है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ आने वाले दबाव से भी भयभीत नहीं होंगे, क्योंकि उसने बहुत छोटी सी उम्र में ही दबाव भरा क्रिकेट खेल लिया है।

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी उस समय सुर्खियों में आए थे, जब आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान राॅयल्स ने वैभव को 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद आईपीएल 2025 में वैभव ने खेले गए 7 मैचों में 206.56 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ कुल 252 रन बनाए।

उनका सबसे यादगार पल 28 अप्रैल को जयपुर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक मैच में आया, जब उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़ा। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

मनीष ओझा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि यूएई में अंडर 19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ 171 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद, मनीष ओझा ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में कहा- मेरी राय में, वह कम से कम भारतीय टी20 टीम के लिए पूरी तरह से तैयार है। आईपीएल में देखिए उन्होंने जिन गेंदबाजों का सामना किया उनमें से अधिकतर अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज थे, और बाकी शीर्ष घरेलू गेंदबाज थे। वह उनके खिलाफ खूबसूरती से अपने शॉट्स खेल रहे थे।

खैर, अब यह बीसीसीआई को तय करना है, लेकिन मेरी राय में वह टी20 अंतरराष्ट्रीय और यहां तक ​​कि वनडे खेलने के लिए भी तैयार है। जिस तरह से वह खेल रहा है, उसे जल्द से जल्द मौका दिया जाना चाहिए। यह भारत के लिए एक रिकॉर्ड होगा और एक युवा खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन होगा।

ओझा ने आगे वैभव द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ आने वाले दबाव को लेकर कहा वह इसे आसानी से संभाल लेगा। वह राइजिंग स्टार्स एशिया कप का हिस्सा था, और वहां भी उसने शानदार प्रदर्शन किया। उसने जितेश शर्मा की अगुवाई वाली टीम में भारत के कुछ स्थापित सितारों के साथ खेला, लेकिन क्या वह उनसे अलग नहीं दिखा?

আরো ताजा खबर

एमएस धोनी पर सस्पेंस बरकरार, आर अश्विन ने बताया कितने मैच खेलेंगे

R Ashwin with MS Dhoni (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एम.एस. धोनी की वापसी को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज...

आईपीएल में CSK ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Chennai Super Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वानखेड़े स्टेडियम...

IPL 2026: RR vs SRH मुकाबले जरिए वापसी करेंगे पैट कमिंस, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। इस मैच से...

IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान राॅयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...