Skip to main content

ताजा खबर

“वे बड़ी टीमों को हरा सकते हैं, मैं उन्हें Consistent….”- USA के सहायक कोच विंसेंट विनय कुमार का बड़ा बयान

“वे बड़ी टीमों को हरा सकते हैं, मैं उन्हें Consistent….”- USA के सहायक कोच विंसेंट विनय कुमार का बड़ा बयान

Vincent Vinay Kumar (Photo Source: X/Twitter)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यूएसए क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था, कनाडा और पाकिस्तान जैसी टीम को लीग स्टेज में हराकर टीम सुपर-8 राउंड में पहुंची थी। यूएसए 13 अगस्त से व्हाइट बॉल क्रिकेट सीरीज के लिए नीदरलैंड्स का दौरा करने वाली है, जिसके लिए स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है।

इस बीच पूर्व आंध्रा क्रिकेटर विंसेंट विनय कुमार को यूएसए क्रिकेट बोर्ड ने सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह अपने इस रोल के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। बता दें, विनय कुमार पहले यूएसए के बैटिंग कंस्लटेंट थे।

विनय कुमार का कहना है कि यूएसए टीम में काफी सुधार हुआ है और भविष्य में उनके पास बड़ी टीमों को हराने की क्षमता है। उनका कहना है कि वह खिलाड़ियों में सही मानसिकता पैदा करने के लिए काम करेंगे ताकि वे भविष्य में बड़ी टीमों के खिलाफ मैच जीतें और कंसिस्टेंट रहे।

यूएसए के पास बड़ी टीमों को हराने की क्षमता है- विंसेंट विनय कुमार

विंसेंट विनय कुमार ने स्पोर्ट्स स्टार पर बात करते हुए कहा,

मैं यूएसए टीम के लिए स्टुअर्ट लॉ के साथ कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनकर खुश हूं। यह अलग होगा क्योंकि वर्ल्ड कप के बाद अमेरिकी टीम ने यह साबित करने के संकेत दिए थे कि वे अच्छी टीमों को हरा सकते हैं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए एक अच्छी भूमिका निभाऊंगा कि उनकी मानसिकता यह विश्वास करने के लिए सही है कि वे बड़ी टीमों को हरा सकते हैं और इस स्टेज पर प्रदर्शन में अधिक कंसिस्टेंट हो सकते हैं।

नीदरलैंड्स दौरे के लिए यूएसए का स्क्वॉड

यूएसए वनडे टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स (उप कप्तान), स्मिट पटेल, अभिषेक पराडकर, हरमीत सिंह, जुआनॉय ड्रायस्डेल, जसदीप सिंह, मिलिंद कुमार, नोस्तुशा केनजिगे, सैतेजा मुक्कमल्ला, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर, शैडली वान शल्कविक, उत्कर्ष श्रीवास्तव, यासिर मोहम्मद

टी20 टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स (उप कप्तान), एंड्रीज गौस, अभिषेक पराडकर, हरमीत सिंह, जुआनॉय ड्रायस्डेल, जसदीप सिंह, मुहम्मद-अली खान, नितीश कुमार, नोस्थुशा केनजिगे, सैतेजा मुक्कमल्ला, स्टीवन टेलर, शायन जहांगीर , उत्कर्ष श्रीवास्तव, यासिर मोहम्मद

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...