Skip to main content

ताजा खबर

“वे इस समय के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं….वे हमसे ज्यादा हर्ट हो रहे हैं”- RO-KO के आलोचकों को युवी का जवाब

“वे इस समय के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं….वे हमसे ज्यादा हर्ट हो रहे हैं”- RO-KO के आलोचकों को युवी का जवाब

Yuvraj Singh, Virat Kohli & Rohit Sharma (Photo Source: X)

हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। जब से भारतीय टीम ये सीरीज हारी है तब से फैंस भारत के दो दिग्गज प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच भारत के वर्ल्ड कप विजेता पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार से भी बड़ी निराशा न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू मैदान पर मिली हार थी।

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में 3-0 क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। पिछली दोनों सीरीजों में विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा। इसको लेकर युवराज सिंह ने टाइम्स कहा, “मेरे हिसाब से न्यूजीलैंड से घर पर हारना ज्यादा दुखदायी है, क्योंकि वे अपने घर में 3-0 से हारे हैं। आप जानते हैं, यह स्वीकार्य नहीं है।

यह (बीजीटी हारना) अभी भी स्वीकार्य है, क्योंकि आप ऑस्ट्रेलिया में दो बार जीत चुके हैं। और इस बार आप हार गए। मेरा मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया पिछले कई सालों से प्रभावशाली टीम रही है।” ऑस्ट्रेलिया ने WTC Final और वर्ल्ड कप फाइनल 2023 में जीता था। एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया जून 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ WTC फाइनल खेलेगा।

रोहित और विराट के आलोचकों को युवराज सिंह ने दिया करारा जवाब

हालांकि, युवराज सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की पिछली उपलब्धियों को देखते हुए उनकी आलोचना करना अनुचित है। उन्होंने कहा, “हम अपने महान खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में बात कर रहे हैं, हम उनके बारे में बहुत बुरी बातें कह रहे हैं, लेकिन लोग भूल जाते हैं कि उन्होंने अतीत में क्या हासिल किया है। वे इस समय के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं। ठीक है, वे हार गए, उन्होंने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। लेकिन वे हमसे ज्यादा हर्ट हो रहे हैं।”

वहीं अपने साथी खिलाड़ी गौतम गंभीर (टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच) को लेकर युवी ने कहा, “मुझे लगता है कि कोच के तौर पर गौतम गंभीर, सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ये सभी इस समय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन समझ रखते हैं और उन्हें यह तय करना है कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट का क्या रास्ता होगा।”

वहीं अपने साथी खिलाड़ी गौतम गंभीर (टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच) को लेकर युवी ने कहा, “मुझे लगता है कि कोच के तौर पर गौतम गंभीर, सेलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ये सभी इस समय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन समझ रखते हैं और उन्हें यह तय करना है कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट किस ओर जाएगी।”

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...