Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के नए तेज गेंदबाज Jayden Seales ने मचा रखा है कोहराम- काफी देखा जा रहा उनका यह वीडियो

वेस्टइंडीज के नए तेज गेंदबाज Jayden Seales ने मचा रखा है कोहराम- काफी देखा जा रहा उनका यह वीडियो

Jayden Seales vs Tony de Zorzi (Source X)

साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है जहां उन्हें 2 टेस्ट मैच और 3 टी20 मुकाबले खेलने हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 7 अगस्त से 11 अगस्त के खेला गया था, लेकिन मुकाबला ड्रा रहा। फिलहाल 15 अगस्त से शुरू साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला जारी है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

मैच की बात करें तो एडन मार्करम और टोनी डी ज़ोरज़ी पारी की शुरुआत करने उतरे थे। टोनी डी ज़ोरज़ी को नहीं पता था कि वेस्टइंडीज के नए गेंदबाज जेडन सील्स उनके लिए काल बनकर आएंगे। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन जेडन सील्स ने अपनी तेज गेंदबाजी से टोनी डी ज़ोरज़ी का ऑफ स्टंप ही उखाड़ दिया।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को सस्ते में आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया था। यह घटना पारी के चौथे ओवर में हुई, जब गेंद ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ पर पकड़कर सीधे  अंदर की ओर आई । डी ज़ोरज़ी ने आगे बढ़कर डिफेंस करने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे जाकर स्टंप पर लगी। इस तरह की शानदार गेंदबाजी देखकर खुद जेडन सील्स हैरान थे और उन्होंने इस विकेट का जो जश्न मनाया वो देखने लायक था।

देखें- Jayden Seales vs Tony de Zorzi’s का यह वीडियो 

कैरेबियाई टीम ने त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में ड्रॉ हुए टेस्ट मैच में से एक बदलाव किया है, केमर रोच की जगह शमर जोसेफ को टीम में शामिल किया है। प्रोटियाज टीम ने भी एक बदलाव किया है, उन्होंने लुंगी एनगिडी जैसे तेज गेंदबाज को बाहर करके डेन पीट जैसे स्पिनर को टीम में शामिल किया है।

दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 160 रनों पर ऑल आउट हो गई। शमर जोसेफ ने 5 विकेट हॉल लिया तो वहीं जेडन सील्स ने 3 विकेट झटके। पहले दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 97 रन बना दिए हैं।

আরো ताजा खबर

Ranji Trophy 2026-27: मुंबई की टीम में जायसवाल की वापसी, आयुष म्हात्रे बने उपकप्तान; सूर्यकुमार को नहीं मिली जगह

Ranji Trophy: Yashasvi Jaiswal Returns, Ayush Mhatre Named Vice-Captain as Suryakumar Yadav Misses Out for Mumbai (Image credit Twitter – X) मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के अपने पहले मुकाबले...

वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, सभी फॉर्मेट के पद से दिया इस्तीफा

Harmanpreet Kaur Steps Down as India Captain Across Formats (image via getty) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।...

“जो रूट तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड, पर विराट के लिए मुश्किल”: पूर्व भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान

Dinesh Karthik Backs Joe Root to Surpass Sachin Tendulkar (image via X) भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक का मानना ​​है कि इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट के पास...

6 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. बीसीसीआई ने महिला टीम की रिव्यु मीटिंग की बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन का आकलन करने और भविष्य...