Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की हार के बावजूद ईशान किशन ने दिया बड़ा कारनामा, बने ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज 

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की हार के बावजूद ईशान किशन ने दिया बड़ा कारनामा, बने ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक खास कारनामा कर दिखाया। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को खेला गया।

इस मैच में वेस्टइंडीज ने भारत से मिले 250 रनों के लक्ष्य को बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुकाबले में शाई होप ने 102* रनों की कप्तानी पारी खेली, और कैरेबियाई टीम को भारत के खिलाफ अपने टी20 इतिहास का सबसे बड़ा टोटल चेज करवाने में अहम भूमिका निभाई।

खैर, इससे पहले भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। संजू सैमसन की 82 रनों की शानदार पारी के अलावा ईशान किशन ने 22 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली। किशन ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और दो छक्के लगाए। तो वहीं, जैसे ही किशन ने मुकाबले में दो छक्के लगाए, वैसे ही वह भारत के लिए ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बन गए।

किशन ने किया ये बड़ा कारनामा

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में दो छक्के लगाकर किशन T20I क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले इतिहास के तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। पहले दो नंबर पर सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के नाम हैं। खबर लिखे जाने तक ईशान किशन ने अब T20I क्रिकेट में 2026 में 51 छक्के लगा लिए हैं।

एक साल में T20I में सबसे ज्यादा  छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव – 68 छक्के (2022)

अभिषेक शर्मा – 63 छक्के (2026)

अभिषेक शर्मा – 54 छक्के (2025)

ईशान किशन – 51 छक्के (2026)

सूर्यकुमार यादव – 43 छक्के (2023)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा मैच 11 अक्टूबर को

दूसरी ओर, अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज की तीसरा मैच 11 अक्टूबर, शनिवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमों की नजर जीत हासिल कर, सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाने पर होंगी।

ये भी पढ़ें – IND vs WI 2026, 3rd T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

আরো ताजा खबर

IND W vs ZIM W: आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए शेफाली वर्मा को लगी फटकार, मिला 1 डिमेरिट पॉइंट

IND W vs ZIM W: Shafali Verma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान शेफाली वर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले...

IND vs NZ T20I: बेंच गर्म करते रह जाएंगे ये 3 भारतीय खिलाड़ी, न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका मिलना मुश्किल

IND vs NZ T20I series (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है। ऐसे...

SM Trends: 20 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आज (20 अक्टूबर) भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली को मुंबई के कलीना प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया। अपने शानदार ट्रैवल लुक से सबका...

रणजी ट्रॉफी में अंपायरिंग करते दिखे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर, जानिए BCCI और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का एक्सचेंज प्रोग्राम

Ben Treloar Officiates in Ranji Trophy as Part of BCCI–Cricket Australia Exchange Program (image via X) घरेलू स्तर पर अंपायरिंग के स्टैंडर्ड्स को बेहतर बनाने के एक अहम इनिशिएटिव के...