Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के लिए तैयार है शान मसूद एंड कंपनी, पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड की घोषणा की

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X)

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इससे पहले पाकिस्तान टीम को दिसंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान टीम में बेहतरीन स्पिनर साजिद अली की वापसी हुई है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में धमाकेदार गेंदबाजी की थी। साजिद अली के अलावा अबरार अहमद को भी पाकिस्तान टीम में वापस बुलाया गया है। अबरार अहमद का भी प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से जबरदस्त रहा है।

चोटिल सैम अयूब की जगह अनुभवी सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को भी टीम में वापस से शामिल किया गया है जबकि मोहम्मद हरैरा को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में महत्वपूर्ण प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। अनकैप्ड काशिफ अली को भी पाकिस्तान टीम में जगह मिली है जो खुर्रम शहजाद के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

बता दें कि, शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज रोहिल नजीर को बैकअप के रूप में टीम में शामिल किया गया है। रोहिल के अलावा विकेटकीपर के रूप में हसीबुल्लाह को भी टीम में जगह मिली है। आगामी टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम की कप्तानी शान मसूद करते हुए नजर आएंगे जबकि अनुभवी खिलाड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

यह रही पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, अबरार अहमद, बाबर आजम, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, काशिफ अली, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान, नोमान अली, रोहेल नजीर, साजिद खान और सलमान अली आगा।

Pakistan shake their squad up for the #WTC25 series at home against West Indies after a tough 2-0 loss to South Africa 👀 https://t.co/gYLt61U8cZ

— ICC (@ICC) January 11, 2025

बता दें कि, पाकिस्तान टीम को अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 17 जनवरी से खेलना है जबकि दूसरे टेस्ट की शुरुआत 25 जनवरी से हो रही है। आगामी टेस्ट सीरीज को दोनों ही टीमें अपने नाम जरूर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के कारण सैम करन टूर्नामेंट से बाहर, RR कर रहा है रिप्लेसमेंट की तलाश

IPL 2026: Sam Curran (image via getty) राजस्थान रॉयल्स को 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार ऑलराउंडर और नए खिलाड़ी...

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका! शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क

Delhi Capitals to be without Mitchell Starc for start of IPL 2026 (image via getty) ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मैचों में...

IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स: विराट कोहली अब भी RCB की धड़कन हैं

Virat Kohli is Still the Heartbeat of RCB: AB de Villiers Ahead of IPL 2026 (image via getty) एबी डीविलियर्स के अनुसार, विराट कोहली भले ही अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

20 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान पद से इस्तीफा दिया अनुभवी ओपनर पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड के टी20आई कप्तान के पद से...