Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को लगा तगड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से हुए बाहर

Mushfiqur Rahim (Photo Source: X/Twitter)

बांग्लादेश को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। हालांकि इस दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश टीम को बड़ा झटका लगा है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम चोटिल होने की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैच की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

राष्ट्रीय चयन पैनल के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि की है कि भले ही टेस्ट सीरीज में मुशफिकुर रहीम खेलते हुए नजर नहीं आएंगे लेकिन वनडे सीरीज में वो उपलब्ध रह सकते हैं। बता दें कि, अफगानिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले गए पहले वनडे मैच में विकेटकीपिंग करते समय मुशफिकुर रहीम की उंगली पर चोट लग गई थी। इस चोट की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज से भी अनुभवी खिलाड़ी बाहर हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अनुभवी खिलाड़ी को अभी पूरी तरह से ठीक होने में लगभग 4 से 6 हफ्ते लगेंगे और यही वजह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैच की टेस्ट सीरीज से वो पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। चयनकर्ता ने कहा कि, ‘वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मुशफिकुर रहीम भाग नहीं ले रहे हैं क्योंकि उन्हें ठीक होने में अभी कम से कम एक महीना लगेगा। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में इस शानदार खिलाड़ी को खेलते हुए देखा जा सकता है।’

22 नवंबर से शुरू हो रही है टेस्ट सीरीज

बांग्लादेश को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैच की वनडे और तीन मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। अनुभवी खिलाड़ी टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और यही वजह है कि उन्हें वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा जा सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में बांग्लादेश के खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 235 रन बनाए थे जिसके जवाब में बांग्लादेश 143 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मुशफिकुर रहीम ने भी निराशाजनक बल्लेबाजी की थी और एक रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...