Skip to main content

ताजा खबर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए गेराल्ड कोएट्जी, इस शानदार खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका टीम में किया गया शामिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए गेराल्ड कोएट्जी इस शानदार खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका टीम में किया गया शामिल

Gerald Coetzee (Image Credit- Twitter X)

दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी आगामी वेस्टइंडीज सीरीज से चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए हैं।

बता दें, इस समय खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट 2024 के दौरान टेक्सैस सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए गेराल्ड कोएट्जी चोटिल हो गए है। यही वजह है कि उन्होंने खुद को आगामी दौरे से पहले बाहर कर दिया है। गेराल्ड कोएट्जी भी इस बात से काफी निराश होंगे कि वो आगामी दौरे में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।

हालांकि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस बेहतरीन खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर दी है। गेराल्ड कोएट्जी की जगह Migael Pretorius को दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किया गया है। Migael Pretorius 4 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। गेराल्ड कोएट्जी की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और वो दक्षिण अफ्रीका के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है।

दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो मैच खेलने है

Migael Pretorius को पहले भी दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किया गया है लेकिन उन्होंने अभी तक अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रीटोरियस के नाम 188 विकेट है। यही नहीं हाल ही में इंग्लैंड के काउंटी चैंपियनशिप में उन्होंने समरसेट की ओर से आठ मैच में 23 विकेट झटके थे और तमाम फैंस को अपनी गेंदबाजी का दीवाना बना दिया था।

दक्षिण अफ्रीका को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से त्रिनिदाद और टोबैगो के क्वींस पार्क ओवल में हो रही है। दूसरा टेस्ट मैच 15 अगस्त से गयाना में खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रही दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नंद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, डेन पीटरसन, डेन पीट, मिगेल प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरीने।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...