
Jos Buttler (Pic Source-X)
बारबाडोस में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
बता दें कि, जोस बटलर ने इंग्लैंड की ओर से 45 गेंदों में 8 चौके और छह छक्कों की मदद से 83 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान वेस्टइंडीज के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। यही नहीं जोस बटलर की इस पारी की वजह से इंग्लैंड ने 159 रन के लक्ष्य को 15 ओवर के भीतर तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआती समय में उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही थी लेकिन सेट होने के बाद अनुभवी खिलाड़ी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
जोस बटलर ने मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि, ‘बीच मैदान पर थोड़ा समय बिताकर काफी अच्छा लग रहा है। शुरुआती कुछ गेंदों में मुझे परेशानी हुई। हालांकि उसके बाद मैंने काफी अच्छी वापसी की। सबसे अच्छी बात यह है कि मैंने अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम में बल्लेबाजी की है। जब आप नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो ऐसा भी हो सकता है कि आप दूसरी गेंद पर खेलने आ जाए या पावरप्ले के बाद भी ऐसा हो सकता है।’
विल जैक्स की इंग्लिश कप्तान ने जमकर प्रशंसा की
बता दें कि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत होती है अच्छी नहीं हुई थी और फिल साल्ट पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे। हालांकि इसके बाद जोस बटलर का साथ विल जैक्स ने शानदार तरीके से दिया और इन दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी की। विल जैक्स ने इस मुकाबले में 38 रन बनाए।
विल जैक्स को लेकर जोस बटलर ने कहा कि, ‘वो अविश्वसनीय टैलेंट है। उनका खेलने का तरीका बहुत ही अलग है। उनके पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी खेलने का काफी अनुभव है और आज जैक्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और मेरा काफी अच्छा साथ दिया।
विल जैक्स के अलावा डैन मूसली ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव बना दिया। मैं अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से काफी खुश हूं।’
SM Trends: 12 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ENG vs IND: इंग्लैंड से मिली करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, कहा ‘ये मुझे आगे चलकर….’
ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार के बाद फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल
कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा ‘हम बदलाव…’

