Skip to main content

ताजा खबर

“वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच बनना…”, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने गौतम गंभीर को लेकर जाहिर की नाराजगी

वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच बनना पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने गौतम गंभीर को लेकर जाहिर की नाराजगी

Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)

भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को इस वक्त काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने पूरे 10 साल ट्रॉफी गंवाई है। वहीं, इससे पहले टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना ककरना पड़ा था। न्यूजीलैंड 2012 के बाद से भारत को उनके घर पर व्हाइटवॉश करने वाली पहली टीम है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर की आलोचना करते हुए कुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें पाखंडी कह दिया था। अब एक बार फिर गंभीर के ऊपर टिप्पणी कर तिवारी सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहे हैं।

वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच बनने के हकदार थे- मनोज तिवारी

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में मनोज तिवारी ने आकाश चोपड़ा से सवाल पूछते हुए कहा कि, क्या गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण भारत के कोच के लिए सही विकल्प नहीं होते? बता दें, जब तिवारी ने गंभीर को पाखंडी कहा था, इसके बाद आकाश चोपड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं, क्योंकि BGT में हार के बाद हर कोई गौतम गंभीर की आलोचना करना चाहता है।

“आकाश भाई, कृपया मुझे समझाइए, क्या आपको लगता है कि कोच के रोल के लिए गौतम गंभीर की जगह  वीवीएस लक्ष्मण को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी? हम सभी ने देखा है कि राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान, जब द्रविड़ ब्रेक लेते थे या उपलब्ध नहीं होते थे, तो वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच होते थे। मुझे नहीं लगता कि ऐसी कोई सीरीज भी रही हो जिसमें वीवीएस लक्ष्मण हारे हों।”

“इसीलिए क्या आपको नहीं लगता कि भारत के हेड कोच के लिए वीवीएस लक्ष्मण सही विकल्प थे, आप कह सकते हैं कि यह बीसीसीआई का फैसला था और यह फाइनल फैसला भी था। लेकिन आप क्या सोचते हैं? क्या वीवीएस लक्ष्मण इसके हकदार नहीं थे?”

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...