Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली से बचकर रहे इंग्लैंड टीम, टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में हमेशा खेली है अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

आज यानी 27 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच गयाना में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

बता दें, पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब भारत भी दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को जरूर हराना चाहेगा। बता दें, भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अभी तक काफी खराब रहा है। उन्होंने अभी तक एक भी मैच में अपनी टीम के लिए बहुमूल्य पारी नहीं खेली है।

हालांकि अनुभवी बल्लेबाज का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। विराट कोहली ने 2014 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 72 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी। यही नहीं इसी सीजन के फाइनल में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 77 रन बनाए थे। 2016 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 89 रनों की नाबाद पारी खेली थी लेकिन भारत इस मैच को अपने नाम करने में नाकाम रहा था।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन बनाए थे। विराट कोहली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में हमेशा ही अपनी छाप छोड़ी है और अब इंग्लैंड के खिलाफ आगामी मैच में भी वो अपनी टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेलना चाहेंगे।

गयाना में खेला जाएगा यह महत्वपूर्ण मुकाबला

फिलहाल भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात है कि उनके सभी खिलाड़ी काफी अच्छे फॉर्म में है और इंग्लैंड के खिलाफ टीम जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी। रोहित शर्मा ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की तूफानी पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक मैच में भी हार नहीं झेली है।

इंग्लैंड का भी प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है। वो इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। दोनों ही टीमें आगामी मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें स्विंग किंग ने क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साफ किया...

10 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. वसीम जाफर का कहना है कि कप्तानी के बोझ के बिना केएल राहुल बेहतर खेलते हैं दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट...