Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली से झगड़े के बाद उनसे मिले थे सैम कोंटास, जानिए फिर दोनों के बीच क्या बातचीत हुई?

विराट कोहली से झगड़े के बाद उनसे मिले थे सैम कोंटास, जानिए फिर दोनों के बीच क्या बातचीत हुई?

Virat Kohli and Sam Konstas.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के 19 वर्षीय युवा खिलाड़ी सैम कोंटास चर्चा का विषय रहे। कोंटास की बुमराह से बहस से पहले उनकी अपने डेब्यू मैच में विराट कोहली से मैदान पर बहस हुई थी।

सैम कोंटास ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने बुमराह की गेंद पर जमकर प्रहार किया और 60 रन बनाए। इस मैच के बाद उन्होंने बताया है कि विराट से बहस के बाद उन्होंने क्या चर्चा की थी।

दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें और 11वें ओवर के ब्रेक के बीच, जब कोंटास और उस्मान ख्वाजा स्ट्राइक बदल रहे थे, तब कोहली भी फील्डिंग पोजीशन बदल रहे थे और वॉक के बीच कोंटास और विराट एक दूसरे से टकरा गए। इसके बाद कोंटास और विराट के बीच बहस हो गई, जिसे ख्वाजा ने आकर सुलझाया।

कोहली को अपना आदर्श मानते हैं सैम कोंटास 

मैदान पर हुई इस बहस के बाद दिन का खेल खत्म होने के बाद विराट और कोंटास के बीच चर्चा हुई थी। कोंटास क्रिकेट में विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। विराट के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए उन्होंने ने न्यूज कॉर्प से कहा-

“मैच के बाद मैंने उनसे थोड़ी बातचीत की और बताया कि मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूं और जाहिर तौर पर उनके खिलाफ खेलना एक बड़ा सम्मान है। विराट एक “जमीन से जुड़े” व्यक्ति हैं और उन्होंने इस साल जनवरी-फरवरी में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए चुने जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।”

“वह बहुत ही विनम्र व्यक्ति हैं। एक प्यारे इंसान और उन्होंने मुझे शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उम्मीद है कि मैं श्रीलंका दौरे पर अच्छा करूंगा, अगर मैं वहां हूं। मेरा पूरा परिवार विराट से प्यार करता है। मैंने उन्हें छोटी उम्र से ही अपना आदर्श माना है और वह खेल के एक दिग्गज खिलाड़ी हैं।”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...