Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली मैदान पर ऊर्जा के पावरहाउस हैं: सूर्यकुमार यादव

विराट कोहली मैदान पर ऊर्जा के पावरहाउस हैं: सूर्यकुमार यादव

Virat Kohli and Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को साथी क्रिकेटर और मिस्ट 360 सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मैदान पर ऊर्जा का पावरहाउस बताया है।

गौरतलब है कि कोहली को टी20 क्रिकेट के साथ क्रिकेट खेल का दिग्गज माना जाता है, जो अपने कभी ना हार मानने वाले रवैये के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। टी20 क्रिकेट में कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। इसके अलावा कोहली मैदान पर अपने जोशीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

कोहली की तारीफ करते हुए सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि विराट कोहली को लेकर इंडियन एक्सप्रेस के साथ चर्चा करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा- मैच में चाहे उनका प्रदर्शन कैसा भी हो, मैदान पर वह ऊर्जा के पावरआउस हैं। यदि आप पूरे टूर्नामेंट को देखें तो चीजें वैसी नहीं हुई थी, जैसी वे चाहते थे। लेकिन जिस तरह से उन्होंने मैदान पर खुद को आगे किया, टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन और बाकी चीजों में जिस तरह से भाग लिया। वह खुद अपने तरीके के एक लीडर हैं।

सूर्या ने आगे कहा- जब मैंने 2022 में डेब्यू किया था, तो उसके बाद कुछ द्विपक्षीय सीरीज और वर्ल्ड कप में उनके साथ ज्यादातर बैटिंग की थी। उस समय मुझे पता लगा कि अगर मुझे विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करने है, तो मुझे पहले उनकी फिटनेस की बराबरी करनी होगी, क्योंकि वह एक गेंद को गैप में खेलकर दो रन दौड़ते हैं और फिर चौका लगा देते हैं।

मैंने टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई से कहा था कि वह मेरी ट्रेनिंग का समय भी उनके साथ रखें। क्योंकि कभी-कभी ऐसा होता है कि मेरा शरीर थका हुआ होता है या मेरा मन नहीं होता है, तो उन्हें देखकर मेरे 40 मिनट गुजर जाएंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...