Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली ने सायना नेहवाल को उनके शानदार करियर और संन्यास पर दी दिल से बधाई

Virat Kohli Saina Nehwal (Image credit Twitter - X)
Virat Kohli Saina Nehwal (Image credit Twitter – X)

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी और लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल को उनके संन्यास पर दिल से शुभकामनाएं दी हैं। सायना ने हाल ही में पेशेवर बैडमिंटन से संन्यास लेने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि अब उनका शरीर खेल की लगातार बढ़ती शारीरिक चुनौतियों को झेलने में सक्षम नहीं है।

सायना नेहवाल आखिरी बार साल 2023 में सिंगापुर ओपन में प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेला था।हालांकि, उस समय उन्होंने औपचारिक रूप से संन्यास की घोषणा नहीं की थी। कई वर्षों तक भारतीय बैडमिंटन को नई पहचान दिलाने वाली सायना का करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया और लाखों युवाओं को प्रेरित किया।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सायना के लिए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, ‘@NSaina को एक शानदार करियर के लिए बधाई, जिसने भारतीय बैडमिंटन को दुनिया के मंच पर पहचान दिलाई। आपको एक खुशहाल और पूरी तरह से योग्य संन्यास की शुभकामनाएं। भारत को आप पर गर्व है।’

खैर, विराट कोहली की बात करें तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वनडे फॉर्मेट में ही भारत के लिए खेलते नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2025 के बाद उन्होंने भारत के लिए तीन वनडे सीरीज खेली हैं और इस फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शुरुआत में दो बार शून्य पर आउट होने के बावजूद कोहली ने आखिरी मैच में अर्धशतक लगाकर वापसी की। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने दो लगातार शतक और एक अर्धशतक जड़ा, जिससे उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया, हालांकि भारत सीरीज 1-2 से हार गया।

अब तक विराट कोहली ने टेस्ट में 9230 रन, वनडे में 14797 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4188 रन बनाए हैं। उनके नाम कुल 85 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं और वह इस मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर हैं। कोहली के 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करने की उम्मीद है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...