Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली ने सभी फाॅर्मेट में अपने सबसे मुश्किल गेंदबाजों का खुलासा किया, लिस्ट में 2 इंग्लिश गेंदबाज

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल में ही सभी फाॅर्मेट में सामना किए गए सबसे मुश्किल गेंदबाजों का खुलासा किया है। कोहली ने एक इवेंट के दौरान इन गेंदबाजों के नाम उजागर किए, जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम से दो गेंदबाज शामिल है। जबकि एक गेंदबाज वेस्टइंडीज का है।

बता दें कि आरसीबी इनोवेशन लैब के इवेंट के दौरान जब कोहली से सभी फाॅर्मेट में सामना किए गए सबसे मुश्किल गेंदबाजों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- “मैंने अब तक जितने भी गेंदबाजों का सामना किया है, उनमें सबसे मुश्किल गेंदबाज वनडे में आदिल राशिद होंगे, टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन होंगे और टी20 में सुनील नारायण होंगे।”

जैसा कि विराट कोहली ने बताया, आदिल राशिद वनडे में उनके सामने आए सबसे मुश्किल गेंदबाजों में से एक रहे हैं। इस इंग्लिश लेग स्पिनर ने 161 मैचों में 242 विकेट लिए हैं, जिनमें 10 बार चार विकेट और दो बार 5 विकेट शामिल हैं। कोहली ने राशिद का सामना 10 वनडे पारियों में किया है, जिसमें स्पिनर ने उन्हें 5 बार आउट किया है, जो दोनों के बीच की चुनौतीपूर्ण टक्कर को दर्शाता है।

टेस्ट क्रिकेट में, कोहली ने जेम्स एंडरसन का नाम लिया, खासकर इंग्लैंड की परिस्थितियों में। एंडरसन, जिन्हें इतिहास के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है, ने 188 टेस्ट मैचों में 704 विकेट लिए हैं। इन दोनों दिग्गजों ने 36 टेस्ट पारियों में एक-दूसरे का सामना किया है, जहां एंडरसन ने कोहली को 7 बार आउट किया है। हालांकि, कोहली ने भी इस अनुभवी तेज गेंदबाज के खिलाफ सफलता हासिल की है और 43.57 के औसत से रन बनाए हैं।

इसके अलावा टी20 फाॅर्मेट के लिए, कोहली ने पूर्व कैरेबियाई सुनील नारायण को चुना। नारायण ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में 52 विकेट और कुल मिलाकर 594 टी20 मैचों में 626 विकेट लिए हैं। नारायण के खिलाफ 22 टी20 पारियों में कोहली चार बार आउट हुए।

ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं कोहली

खैर, इस समय विराट कोहली जारी आईपीएल 2026 में मौजूदा चैंपियन आरसीबी के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं। वह इस सीजन टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कोहली ने खबर लिखे जाने तक आईपीएल के 19वें सीजन में 13 मैचों में 54.20 की औसत व 164.74 के स्ट्राइक रेट से कुल 542 रन बनाए हैं। किंग कोहली के इस शानदार प्रदर्शन की वजह से आरसीबी इस सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम भी बन गई है।

আরো ताजा खबर

RR vs LSG: टॉस जीतकर RR ने पहले बॉलिंग चुनी, RR ने किए 3 बदलाव; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RR vs LSG: RR opted to bowl first (image via JioHotstar) आईपीएल 2026 के 64वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा...

IND vs AFG 2026: रवींद्र जडेजा को दोनों स्क्वाड से क्यों किया गया बाहर? अजीत अगरकर ने दिया बड़ा अपडेट!

IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty) मंगलवार (19 मई) को गुवाहाटी में हुई भारत की चयन समिति की बैठक में, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और...

IPL 2026, RR vs LSG: राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं एडेन मार्करम? यहां जानें 

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स ने जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 64 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।...

अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, दो टेस्ट मैचों की सीरीज की हुई घोषणा

India’s Test tour of Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारत की नेशनल क्रिकेट टीम और श्रीलंका की नेशनल क्रिकेट टीम के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट...