Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली ने वनडे में शाॅट के हिसाब से चुने 7 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

विराट कोहली ने वनडे में शाॅट के हिसाब से चुने 7 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय वनडे क्रिकेट के पर्याय बन चुके हैं। चेज मास्टर के नाम से मशहूर खिलाड़ी ने क्रिकेट में बहुत से रिकाॅर्ड्स को तोड़ा है। हाल में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 15 हजार वनडे रनों के आंकड़े को छुआ था। वह ऐसा करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं।

मुकाबले में उन्होंने 88 गेंदों में 10 चौके और 9 छक्के 139* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी, और भारत को 8 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिक निभाई। तो वहीं, इस पारी के बाद वह वनडे सीरीज के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर्स स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने शाॅट्स के आधार पर वनडे के बेस्ट बल्लेबाजों को चुना।

कोहली के अनुसार ये हैं बेस्ट बल्लेबाज

इसको लेकर एक वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में कोहली ने स्ट्रेट ड्राइव मारने में नंबर 1 सचिन तेंदुलकर का नाम लिया। इसके बाद कोहली ने कवर ड्राइव मारने में श्रीलंका के कुमार संगकारा का नाम लिया है। साथ ही कोहली ने फ्लिक शॉट के लिए दिग्गज राहुल द्रविड़ का नाम लिया है, यानी कोहली को द्रविड़ का फ्लिक शॉट काफी पसंद है।

कोहली को वीरेंद्र सहवाग का कट शॉट काफी पसंद है। इसलिए उन्होंने कट शॉट के लिए सहवाग का नाम लिया है। इसके अलावा कोहली को मैथ्यू हेडन ऐसे बल्लेबाज लगते हैं जो स्वीप शॉट काफी बढ़िया खेलते हैं। वहीं, छक्के मारने में नंबर 1 बल्लेबाज के तौर पर कोहली ने क्रिस गेल का चुनाव किया है। तो वहीं, विकेट के बीच सबसे बेस्ट दौड़ने के मामले में उन्होंने पूर्व साउथ अफ्रीकी एबी डिविलियर्स का नाम लिया।

देखें विराट कोहली की यह वीडियो

दूसरी ओर, अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर को खेलने वाली है। गुवाहटी के बरसापारा स्टेडियम में सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारत ने पहला वनडे मैच 8 विकेट से जीत लिया था। भारत की नजर इस मैच में जीत हासिल कर, वनडे सीरीज अपने नाम करने पर होंगी, तो कैरेबियाई टीम पलटवार करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें – 29 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

আরো ताजा खबर

ODI World Cup 2027: एक नहीं, दो बार भिड़ेंगे भारत-पाक! ग्रुप स्टेज के बाद सुपर 7 में भी आमने-सामने होंगी दोनों टीम्स

India vs Pakistan Locked in for Two Clashes at World Cup 2027 (image via getty) IND vs PAK ODI World Cup 2027: दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए एक...

IND vs WI 2026, 3rd ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026 3rd ODI: match preview (image via getty) 3 अक्टूबर को भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेलेगी। यह मैच न्यू...

ILT20 Auction: अफगान पेसर फारूकी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, MI एमिरेट्स ने लगाई 380,000 डॉलर की रिकॉर्ड बोली

Fazalhaq Farooqi becomes most expensive player in ILT20 history after $380,000 MI Emirates deal (image via getty) अफगानिस्तान के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने दुबई में...

2 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. AUS W vs NZ W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने चार खिलाड़ियों की वापसी कराई न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया...