Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी की शानदार तस्वीर को लेकर किया बड़ा खुलासा

विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी की शानदार तस्वीर को लेकर किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma and Virat Kohli (Pic Source-X)

भारत ने 29 जून को बारबाडोस में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया। इस फाइनल के बाद भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने साथ में एक शानदार तस्वीर क्लिक करवाई जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई। हाल ही में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी इस तस्वीर को लेकर खुलासा किया।

बता दें, टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण 2007 में खेला गया था जिसमें रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की ओर से भाग लिया था जबकि कोहली ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया था। 4 साल बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली को भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने साथ में भारतीय टीम की ओर से भाग लिया था।

हालांकि इसके बाद इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आईसीसी इवेंट में तो भाग लिया लेकिन कोई भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए। स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो साझा की जिसमें विराट कोहली ने खुलासा किया कि, ‘यह रोहित के लिए भी काफी स्पेशल था। उनका परिवार यहां था। समायरा अपने पिता के कंधे पर बैठी हुई थी। मैंने उनसे कहा कि आप भी ट्रॉफी 2 मिनट के लिए पड़े और हमें साथ में एक तस्वीर खिंचवानी चाहिए क्योंकि यह सफर काफी लंबा रहा है।’

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से लिया संन्यास

बता दें, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रारूप में काफी अच्छा रहा है। यही नहीं रोहित और विराट दोनों ही टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। 159 मुकाबलों में रोहित शर्मा ने 32 के ऊपर के औसत और लगभग 141 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बनाए हैं।

विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने 125 टी20 मुकाबलों में 48.69 के औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए हैं। भारतीय टीम इन दोनों ही खिलाड़ियों को टी20 क्रिकेट में काफी मिस करेगी। विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में अपनी टीम के लिए 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...