Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली ने किए एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट्स, फैंस हुए कन्फ्यूज

विराट कोहली ने किए एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट्स, फैंस हुए कन्फ्यूज

Virat Kohli (Twitter)

विराट कोहली को पूरी दुनिया में आधुनिक समय का दिग्गज खिलाड़ी माना जाता है, उन्होंने अपने करियर में अब तक एक से बढ़कर एक माइलस्टोन अपने नाम किए हैं। सोशल मीडिया पर विराट कोहली ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर आती रहती है। विराट कोहली सोशल मीडिया पर ज्यादातर विज्ञापन पोस्ट करते हैं या फिर सीरीज या मैच खत्म होने के बाद क्रिकेट को लेकर पोस्ट भी वह साझा करते हैं।

इसी बीच बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से एक दिन पहले सुबह-सुबह उनके ट्विटर (अब X) अकाउंट से एक-एक शब्द के तीन ट्वीट्स शेयर हुए हैं, जिसे देखकर फैन्स भी सोच में पड़ गए हैं। फैंस को ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर विराट ने किस पर निशाना साधते हुए ये तीन ट्वीट्स किए हैं।

विराट के इन ट्वीट्स से फैंस हुए हैरान

कुछ फैंस ने तो पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यहां तक पूछ डाला है कि इतनी सुबह-सुबह ऐसा मैसेज क्यों, सब ठीक तो है? विराट कोहली ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए लिखा, Kindness (दयालुता), Chivalry (महिलाओं के प्रति सम्मान रखने वाले पुरुष), Respect (सम्मान), हालांकि इसके अलावा विराट ने कोई और पोस्ट नहीं की है।

विराट कोहली ने इस साल अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। पिछले साल के अंत में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और इसी दौरे पर विराट ने अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद फरवरी-मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में विराट ने हिस्सा नहीं लिया था। तब विराट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ थे।

विराट कोहली के टेस्ट करियर की बात करें तो वो भारत के लिए 113 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने 49.15 के औसत से कुल 8848 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में विराट के नाम कुल 29 शतक दर्ज हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

अजीत अगरकर को यशस्वी जायसवाल को फोन करके मांफी मांगनी चाहिए: संजय मांजरेकर 

Sanjay Manjrekar on Ajit Agarkar (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन किया। बता...

2026 T20 World Cup के बाद ICC टूर्नामेंट्स से संन्यास लेंगी मेगन शूट

Megan Schutt (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज मेगन शूट (Megan Schutt) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 33...

RCB vs GT: क्या क्वालिफायर-1 में खेलेंगे फिल सॉल्ट? आरसीबी कैप्टन रजत पाटीदार ने दिया बड़ा अपडेट

Phil Salt (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान रजत...

IPL प्लेऑफ के इतिहास में खेली गई ऑल-टाइम टॉप-5 सबसे बेहतरीन पारियां

Top 5 greatest IPL playoffs batting knocks of all time (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग ने अनगिनत यादगार पल दिए हैं, लेकिन असली खिलाड़ी की पहचान तो प्लेऑफ में...