
James Anderson and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 10 जुलाई से ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर शुरू हो चुका है। बता दें कि यह मैच दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक जेम्स एंडरसन (James Anderson) के क्रिकेट करियर का आखिरी मैच होने वाला है। तो वहीं अब करीब 2 दशक से भी ज्यादा समय तक चले एंडरसन के क्रिकेट करियर को शायद ही कोई ऐसा गेंदबाज होगा, जो मैच कर पाएगा।
साल 2002 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के डेब्यू करने वाले एंडरसन के रिटायरमेंट के बाद इंग्लिश क्रिकेट के एक युग का अंत हो गया है। एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में प्रभावी खेल और टी20 क्रिकेट के विकास को करीब से देखा है।
तो वहीं अब अपने करियर के आखिरी मैच से पहले जेम्स एंडरसन ने उस बेहतरीन बल्लेबाज का नाम बताया है, जिसका उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में सामना किया है। हालांकि, आपको ये जानकार हैरानी होगी कि एंडरसन ने जिस बल्लेबाज को चुना है वो विराट कोहली या स्टीव स्मिथ नहीं हैं।
एंडरसन के अनुसार ये खिलाड़ी है बेस्ट बल्लेबाज
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच से पहले स्काई स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में एंडरसन ने कहा- मुझे कहना होगा कि वह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। साथ ही उन्होंने उस गेंदबाज का भी नाम लिया, जिसका सामना करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। एंडरसन ने ग्लेन मैग्रा और डेल स्टेन का नाम लिया।
दूसरी ओर, भारत के खिलाफ जेम्स एंडरसन ने कुल 39 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 149 विकेट हासिल किए हैं। तो वहीं इस दौरान एंडरसन ने 9 मर्तबा सचिन तेंदुलकर का विकेट अपने नाम किया था। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि अपने आखिरी टेस्ट मैच में एंडरसन गेंद से कैसा कमाल दिखाने वाले हैं?
जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक
“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

