Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली को गेंदबाजी करना चाहती है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर

विराट कोहली को गेंदबाजी करना चाहती है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर

Xara Jetly and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के कुछ फेमस क्रिकेटरों में से एक हैं। कोहली ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है। कई बार तो गेंदबाज विराट को गेंदबाजी करने से भी कतराते हैं।

दूसरी ओर, हाल में ही न्यूजीलैंड की एक महिला क्रिकेटर जिसका नाम Xara Jetly है, वह विराट कोहली को गेंदबाजी करने की इच्छा जताती हुई नजर आई हैं। बता दें कि Xara Jetly इस समय वर्तमान महिला क्रिकेट की चुनिंदा खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में से एक हैं। तो वहीं हाल में ही जब उनसे एक पाॅडकास्ट के दौरान पूछा गया कि वह किस मैन क्रिकेटर को गेंदबाजी करना चाहेंगी, तो उन्होंने तुरंत विराट कोहली का नाम लिया है।

विराट कोहली को गेंदबाजी करना चाहती हैं Xara Jetly

बता दें कि हाल में ही Fine Legs – The Cricket Podcast पर जब पाॅडकास्टर ने महिला क्रिकेटर से पूछा- यदि आप महिला और पुरुष टीम में से किसी दो खिलाड़ियों को गेंदबाजी करने का मौका मिले, तो आप किसे गेंदबाजी करना चाहेंगी?

तो पाॅडकास्टर के इस सवाल का जबाव देते हुए Xara Jetly ने कहा- हां, सचमुच यह मेरे लिए यह बहुत बुनियादी है। महिलाओं में मुझे चुनना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मैं मैन्स क्रिकेट में विराट कोहली को गेंदबाजी करना पसंद करूंगी। मेरा एक गोल है कि मैं विराट कोहली के साथ फोटो ले सकूं और उसे इंस्टाग्राम पर डालूं।

बांग्लादेश के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे विराट कोहली

गौरतलब है कि अब विराट कोहली अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। साथ ही आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। अब वह टीम इंडिया के लिए वनडे और टेस्ट फाॅर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे, लेकिन वह आईपीएल खेलना जारी रखेंगे।

আরো ताजा खबर

‘मुझे पक्का यकीन था कि मैं भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा’ श्रीलंका दौरे पर चुने जाने के बाद 33 साल के सारांश जैन का बड़ा बयान

Saransh Jain (Image credit Twitter – X) 33 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर सरांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष और धैर्य का नतीजा है। श्रीलंका के खिलाफ...

इंग्लैंड ने टेस्ट में जो रूट को नया कप्तान और स्टीफन फ्लेमिंग को कोच नियुक्त किया

Joe Root & Stephen (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी पुरुष टेस्ट टीम के लिए बड़ा फैसला लिया है। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट...

AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड

Josh Hazlewood and Scott Boland (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का...

30 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें भारतीय क्रिकेट के...