Skip to main content

ताजा खबर

“विराट कोहली के साथ ट्रेनिंग करने से…..”RCB के इस गेंदबाज ने VK की तारीफ में कह दी बड़ी बात

“विराट कोहली के साथ ट्रेनिंग करने से…..”RCB के इस गेंदबाज ने VK की तारीफ में कह दी बड़ी बात

Vyshak Vijaykumar (Photo Source: Twitter)

Vijaykumar Vyshak big statement about Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली निस्संदेह दुनिया के सबसे प्रभावशाली क्रिकेटरों में से एक हैं। 35 साल की उम्र में, कोहली की फिटनेस अन्य सभी खिलाड़ियों की तुलना में काफी ज्यादा है, और वह अपने प्रभाव और प्रदर्शन के माध्यम से अगली पीढ़ी के युवा खिलाड़ियों को लगातार प्रेरित कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ कर्नाटक के क्रिकेटर वैशाख विजयकुमार के साथ हुआ है।

वैशाख विजयकुमार ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

विजयकुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में विराट कोहली और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखा है। वैशाख ने कहा, विराट कोहली के साथ ट्रेनिंग वास्तव में एक खिलाड़ी के रूप में आप पर काफी प्रभाव छोड़ सकती है, पिछले सीजन में, मैंने उनकी कार्यशैली, प्रक्रिया और निरंतरता जैसी बारीकियों पर ध्यान दिया था, चाहे वह खाने की आदत हो या प्रैक्टिस रूटीन, विराट कोहली सब कुछ सटीकता के साथ करते हैं।

Vijaykumar Vyshak big statement about Virat Kohli

27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा, यह सराहनीय है कि कोहली हर खेल से पहले वह कितने कॉन्फिडेंट रहते हैं, मैं भी अब हर बार मैदान पर कदम रखने पर उसी आत्मविश्वास को बनाए रखने की कोशिश करता हूं। महाराजा ट्रॉफी टी20 में एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर विजयकुमार युवा टीम के सदस्यों को मार्गदर्शन देने के लिए भी प्रतिबद्ध होंगे।

विजयकुमार ने आरसीबी में खेलने के दौरान मोहम्मद सिराज से मिली सीख के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, आरसीबी के लिए अपने पहले मैच में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर मैंने अगले मैच में 60 रन दे दिए, इस दौरान सिराज ने मुझसे कहा था कि यह खेल है और यहां उच्चतम स्तर पर चुनौती है, मैं इसे ध्यान में रखना चाहता हूं और जब भी संभव हो, इन सबक को आगे बढ़ाना चाहता हूं।

बता दें कि, वैशाख विजयकुमार आगामी क्रिकेट टूर्नामेंट महाराजा ट्रॉफी टी20 में केएससीए गुलबर्गा मिस्टिक्स के उप-कप्तान हैं। उन्होंने कहा है कि, उप-कप्तान के रूप में देवदत्त पडिक्कल के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। इस टूर्नामेंट में गुलबर्गा मिस्टिक्स अपना अभियान 15 अगस्त को शुरू करेंगे, जब वे श्रीराम कैपिटल महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 के पहले मैच में बेंगलुरु ब्लास्टर्स से भिड़ेंगे।

আরো ताजा खबर

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...

लंदन में विराट कोहली से मिले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, खेल और विकास पर हुई चर्चा

Virat Kohli and Eknath Shinde (Image credit Twitter – X) Eknath Shinde meets Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने 11 सितंबर 2026 को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री...

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

इंग्लिश पेसर रीस टाॅपली ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट T20 XI, रोहित-धोनी को नहीं दी जगह 

Rohit Sharma and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टाॅपली (Reece Topley) ने, हाल में ही अपनी बेस्ट ऑलटाइम टी20...