Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली के सबसे बड़े फैन हैं सैम कोंटास, ये वीडियो देखकर आपको हो जाएगा विश्वास 

Australia vs India, 5th Test (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का 5वां टेस्ट मैच, आज 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी में शुरू हो चुका है। तो वहीं खेल के पहले दिन जारी सीरीज की तरह ऑस्ट्रेलिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम पर मजबूत पकड़ बना ली है।

दूसरी ओर, इस पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिससे साबित हो गया कि सैम कोंटास विराट कोहली के बहुत बड़े प्रशसंक है। बता दें कि खेल के पहले दिन एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में एक भारतीय फैन स्टैंड में विराट कोहली के किंग कोहली वाले पोस्टर को सैम कोंटास को दिखाता हुआ नजर आता है। इस दौरान कोंटास इस फैन के लिए ताली बजाते हुए नजर आते हैं, और क्रीज पर मौजूद विराट कोहली के लिए फैंस को चीयर करने के लिए भी कहते हैं।

देखें विराट कोहली के इस सुपरफैन की वायरल वीडियो

Akhir hai toh kohli fanboy he.🔥
Love ya Konstas. pic.twitter.com/kih3REXn5n

— Utkarsh (@toxify_x18) January 3, 2025

ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत 5वां टेस्ट, पहले दिन के खेल का हाल

दूसरी ओर, सिडनी में जारी इस मैच के बारे में बताएं तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैच में ऑस्ट्रेलिया की कमाल की गेंदबाजी के चलते भारतीय टीम 72.2 ओवरों में मात्र 185 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में भारत के लिए ऋषभ पंत ही 40 रनों की बड़ी पारी खेल पाए।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो स्काॅट बोलेंड को 4 और मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा पैट कमिंस ने 2 और नाथन लियोन ने 1 विकेट हासिल किया। तो वहीं दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 2 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। बुमराह को अभी तक 1 सफलता मिली है।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...