Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली के व्यवहार से काफी निराश हैं Sam Kontas के मेंटर, भारतीय खिलाड़ी को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

विराट कोहली के व्यवहार से काफी निराश हैं Sam Kontas के मेंटर, भारतीय खिलाड़ी को लेकर दिया हैरतअंगेज बयान

Virat Kohli and Sam Konstas (Image Credit- Twitter X)

न्यू साउथ वेल्स के कोच ग्रेड शेफर्ड ने मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट के विराट कोहली और Sam Kontas के बीच हुई भिड़ंत को लेकर अपना पक्ष रखा। बता दें कि, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के खिलाफ जीत दर्ज की।

हालांकि मैच के दौरान भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली जानबूझकर Sam Kontas से भिड़ गए थे। तमाम लोगों को विराट कोहली का यह व्यवहार काफी बुरा लगा। आईसीसी ने भी विराट कोहली के ऊपर मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया और 1 डिमेरिट पॉइंट भी काटा।

ग्रेड शेफर्ड जिन्होंने शेफील्ड शील्ड में Sam Kontas को कोच किया है उन्होंने Sen Morning में कहा कि, ‘विराट कोहली का यह बहुत ही निराशाजनक व्यवहार है और भारतीय खिलाड़ी के ऊपर और भी जुर्माना लगाया जाना चाहिए। जसप्रीत बुमराह के साथ हुई भिड़ंत में पूरी टीम युवा खिलाड़ी के ऊपर आक्रामक तरीके से चढ़ गई थी। मुझे ऐसा लगता है कि श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में Sam Kontas इसको जरूर देखेंगे।

Sam Kontas की बल्लेबाजी की बात की जाए तो उन्होंने आक्रामक तरीके से शॉट्स खेले। उनकी अभी शुरुआत है और मुझे पूरी उम्मीद है कि भविष्य में युवा खिलाड़ी और भी अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे।’

यह भी पढ़े:- “ये शायद मेरी गलती थी….” सैम कोंटास ने क्यों मांगी जसप्रीत बुमराह से माफी!

ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की

टीम इंडिया का प्रदर्शन इस पूरी टेस्ट सीरीज में काफी खराब रहा। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज को 3-1 से अपने किया। यही नहीं इस जीत के साथ मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अब उन्हें फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है। हालांकि इस फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। Sam Kontas आगामी टेस्ट सीरीज में भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...