Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ क्रिकेट जगत का बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर होंगे काफी खुश!

Virat Kohli – Sachin Tendulkar. (Photo Source: Getty Images)

Most ducks for India in international cricket: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट कोहली का फॉर्म बेहद ही खराब चल रहा है। अमेरिका के खिलाफ भारत के मैच में कोहली डक आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

दरअसल, कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक आउट होने के मामले में नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 36 बार डक आउट हो चुके हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भारत के 5 खिलाड़ियों के नाम जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक आउट हुए हैं।

5. सौरव गांगुली

Sourav Ganguly. (Photo by Patrick Eagar/Popperfoto via Getty Images/Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 29 बार डक आउट होने का रिकॉर्ड है और वह इस मामले में पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं।

4. वीरेंद्र सहवाग

Indian cricketer Virender Sehwag (Photo by PAL PILLAI/AFP/Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर लिए जाने जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है की वह 31 बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डक आउट हो चुके हैं। वह Most ducks for India in international cricket की लिस्ट में चौथे स्थान पर आते हैं।

3. रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 33 बार डक आउट हुए हैं और वह लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

2. सचिन तेंदुलकर

Brad Hogg and Sachin Tendulka. (Photo by Hamish Blair/Getty Images)

टीम इंडिया और क्रिकेट जगत के महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हर लिस्ट में शामिल हैं। सचिन बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स की लिस्ट में टॉप 3 में आते ही हैं आते हैं। हालांकि, इस शर्मनाक रिकॉर्ड में भी उनका नाम लिस्ट में शामिल है। सचिन 34 बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डक आउट हो चुके हैं।

1. विराट कोहली

Virat Kohli (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली Most ducks for India in international cricket की लिस्ट में नंबर 1 पर आते हैं। कोहली 36 बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डक आउट हुए हैं।

আরো ताजा खबर

12 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए आईसीसी ने अजमतुल्लाह ओमरजई को फटकार लगाई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आयरलैंड के खिलाफ...

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...