
Virat Kohli Test (Image Credit- Twitter)
Scott Boland said, “Virat Kohli is a big wicket”: टीम इंडिया नवंबर-दिसंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचोंं की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2014-15 से एक भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है और भारत ने लगातार 2 सीरीज अपने नाम की है।
एक ओर जहां भारत इस सीरीज में हैट्रिक लगाने की तैयारी में है तो वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम और खिलाड़ी बदले की आग में जल रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों की तरफ से बयान आने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भी खुद को इस चर्चा में आगे किया है और बताया है किस भारतीय बल्लेबाज को आउट करना उनका सबसे पहला काम होगा।
स्कॉट बोलैंड ने भारतीय बल्लेबाजों को दी वार्निंग (Scott Boland on Virat Kohli)
ऑस्ट्रेलिया मीडियम फास्ट गेंदबाज ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मद्देनजर एक बयान दिया है जो काफी चर्चा में है। उन्होंने कहा है कि इस सीरीज में विराट कोहली का विकेट सबसे महत्वपूर्ण होने वाला है, उनका विकेट लेते ही आधी परेशानी दूर जाएगी।
स्कॉट बोलैंड ने कहा, “विराट कोहली एक बड़ा विकेट हैं। आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उनका विकेट लेना टीम के नजरिए से काफी अच्छा रहेगा।”
सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम हुआ शुरू
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बहुत सारी टिप्पणियाँ कर रहे हैं- पोंटिंग ने इसकी शुरुआत की, फिर पैट कमिंस, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ और अब बोलैंड ने मोर्चा संभाला है। यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की सबसे पुरानी और स्पष्ट चाल है – मनोवैज्ञानिक खेल यानि विरोधियों के साथ psychological games खेलना।
लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को यह समझना चाहिए कि यह 1990 के दशक की भारतीय टीम नहीं है और वे 2000 के दशक की ऑस्ट्रेलियाई टीम भी नहीं हैं। यह रणनीति अब भारतीय टीम पर काम नहीं करती।
भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल (India- Australia test series full schedule)
पहला टेस्ट: 22-26 नवंबर, पर्थ
दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेड (डे- नाइट)
तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, ब्रिस्बेन
चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न
5वां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी
AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड
30 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें

