Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली के ऊपर बैक टू बैक अटैक करने वाला है यह ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज- दे डाली वार्निंग

विराट कोहली के ऊपर बैक टू बैक अटैक करने वाला है यह ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज- दे डाली वार्निंग

Virat Kohli Test (Image Credit- Twitter)

Scott Boland said, “Virat Kohli is a big wicket”: टीम इंडिया नवंबर-दिसंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचोंं की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2014-15 से एक भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है और भारत ने लगातार 2 सीरीज अपने नाम की है।

एक ओर जहां भारत इस सीरीज में हैट्रिक लगाने की तैयारी में है तो वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम और खिलाड़ी बदले की आग में जल रहे हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों की तरफ से बयान आने शुरू हो गए हैं।  इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भी खुद को इस चर्चा में आगे किया है और बताया है किस भारतीय बल्लेबाज को आउट करना उनका सबसे पहला काम होगा।

स्कॉट बोलैंड ने भारतीय बल्लेबाजों को दी वार्निंग (Scott Boland on Virat Kohli) 

ऑस्ट्रेलिया मीडियम फास्ट गेंदबाज ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मद्देनजर एक बयान दिया है जो काफी चर्चा में है। उन्होंने कहा है कि इस सीरीज में विराट कोहली का विकेट सबसे महत्वपूर्ण होने वाला है, उनका विकेट लेते ही आधी परेशानी दूर जाएगी।

स्कॉट बोलैंड ने कहा, “विराट कोहली एक बड़ा विकेट हैं। आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में उनका विकेट लेना टीम के नजरिए से काफी अच्छा रहेगा।”

सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम हुआ शुरू 

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बहुत सारी टिप्पणियाँ कर रहे हैं- पोंटिंग ने इसकी शुरुआत की, फिर पैट कमिंस, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ और अब बोलैंड ने मोर्चा संभाला है। यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों  की सबसे पुरानी और स्पष्ट चाल है – मनोवैज्ञानिक खेल यानि विरोधियों के साथ psychological games खेलना।

लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को यह समझना चाहिए कि यह 1990 के दशक की भारतीय टीम नहीं है और वे 2000 के दशक की ऑस्ट्रेलियाई टीम भी नहीं हैं। यह रणनीति अब भारतीय टीम पर काम नहीं करती।

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल (India- Australia test series full schedule)

पहला टेस्ट: 22-26 नवंबर, पर्थ
दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेड (डे- नाइट)
तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, ब्रिस्बेन
चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न
5वां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी

আরো ताजा खबर

साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह 

England Cricket Team (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड...

साउथ अफ्रीका के ऑल फाॅर्मेट दौरे के लिए हुआ भारतीय महिला टीम का चयन, देखें किन खिलाड़ियों को मिली जगह 

Indian women Cricket Team (Image Credit- Twitter X) बीसीसीआई के सीनियर विमेंस सेलेक्शन टीम ने आज 9 नवंबर, सोमवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के आगामी साउथ अफ्रीका दौरे के...

NZ vs IND 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर फ्री में और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, जानिए पूरी डिटेल

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: live streaming details (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में तीसरे वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में...

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...