Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर में हुआ ऐसा पहली बार, श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज को पूरी तरह से भुलाना चाहेंगे भारतीय बल्लेबाज

Virat Kohli (Pic Source-X)

भारतीय टीम इस समय श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने एक निराशाजनक उपलब्धि अपने नाम की है।

बता दें, तीसरे वनडे में विराट कोहली एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट इस मैच में Dunith Wellalage ने झटका। बता दें, विराट कोहली इस सीरीज में तीनों ही मुकाबलों में एलबीडब्ल्यू हुए हैं। अनुभवी बल्लेबाज के अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में ऐसा पहली बार हुआ है कि वो लगातार तीन बार एलबीडब्ल्यू हुए हैं।

इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मैच में विराट कोहली को Wanindu Hasaranga ने एलबीडब्ल्यू किया था। पहले वनडे में विराट कोहली 24 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरे वनडे में भी भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 14 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। इस मैच में वो Jerrfey Vandersay का शिकार हुए थे जिन्होंने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया था।

अब तीसरे मैच में भी विराट कोहली के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला। Dunith Wellalage की बेहतरीन गेंद को विराट कोहली बिल्कुल भी समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए।

भारतीय टीम तीसरे वनडे में काफी निराशाजनक स्थिति में है

बता दें, अंतिम मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रन बनाए हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम इस समय काफी खराब स्थिति में है। इस 3 मैच की वनडे सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला मैच टाई पर समाप्त हुआ था जबकि दूसरे मैच को श्रीलंका ने 32 रनों से अपने नाम किया था।

अब इस अंतिम मैच को भी मेजबान अपने नाम जरुर करना चाहेगा। टी20 सीरीज में मेजबान का प्रदर्शन काफी खराब रहा था लेकिन वनडे सीरीज में उन्होंने काफी अच्छी वापसी की है।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...