Skip to main content

ताजा खबर

SL vs IND: तीसरे मुकाबले में रियान पराग को भारतीय प्लेइंग XI में किया गया शामिल, युवा खिलाड़ी को विराट कोहली ने दी उनकी वनडे डेब्यू कैप

Riyan Parag ODI Debut (Pic Source-X)

इस समय श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से रियान पराग अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। रियान पराग के लिए अभी तक यह साल काफी अच्छा गया है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और यही वजह है कि उन्हें इस समय खेले जा रही श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया।

बता दें, इससे पहले इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी जिसमें भी रियान पराग ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। सबसे पहले इस बेहतरीन खिलाड़ी ने पहले मैच में सिर्फ सात रन बनाए थे। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी थी और तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके थे। इसके बाद दूसरे टी20 में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

तीसरे टी20 में रियान पराग ने महत्वपूर्ण समय पर बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। इस 3 मैच की टी20 सीरीज को भारत ने 3-0 से अपने नाम किया था। अब रियान पराग को इस दौरे के अंतिम वनडे मैच में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़नी होगी।

बता दें, रियान पराग को उनकी यह डेब्यू कैप भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने दी। रियान पराग को इस अंतिम वनडे मैच में अर्शदीप सिंह की जगह भारतीय प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

तीसरे और अंतिम वनडे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

इन दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला वनडे मैच टाई पर समाप्त हुआ जबकि दूसरे मैच को श्रीलंका ने 32 रनों से अपने नाम किया। तीन मैच की वनडे सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है। अब दोनों ही टीमों के लिए इस अंतिम मैच को जीतना बेहद जरूरी है। तीसरे और अंतिम वनडे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारत की ओर से इस मुकाबले में रियान पराग के अलावा ऋषभ पंत को भी खेलते हुए देखा जाएगा। ऋषभ पंत को केएल राहुल की जगह प्लेइंग XI में शामिल किया गया है। रियान पराग के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी भारतीय टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल 

IND vs AFG 3rd odi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का भारत दौरा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बता दें दोनों टीमों के बीच जारी...

20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा...

19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IND vs AFG 2026: चेन्नई में होने वाले मैच से पहले हर्षित राणा की वनडे टीम में चौंकाने वाली वापसी शानदार तेज...

SM Trends: 19 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लल्लनटॉप पर बातचीत के दौरान श्रीसंत को बॉक्सिंग गियर पहने हुए उनकी और हरभजन की एक पुरानी तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने हरभजन को सीधे...