Skip to main content

ताजा खबर

‘विराट कोहली की टेस्ट वापसी कराओ’ भगवान से एक स्पेशल विश मांगना चाहते हैं शैरी पाजी 

Navjot Singh Sidhu (Image Credit- Twitter X)
Navjot Singh Sidhu (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कोहली की वापसी की इच्छा व्यक्त की है। सिद्धू ने कोहली की वापसी को पूरे देश के लिए खुशी का क्षण बताया और कोहली की फिटनेस व दमदार व्यक्तित्व की सराहना की।

गौरतलब है कि कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से आधिकारिक तौर पर संन्यास ले लिया, जिससे भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे प्रभावशाली क्रिकेट करियर में से एक का अंत हो गया। हालांकि, क्रिटिक्स मानते हैं कोहली अभी भी दो साल और टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे।

खैर, इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू उर्फ शैरी पाजी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कहा कि अगर वह भगवान से कोई एक विश मांगते, तो यह विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट से वापसी करने को लेकर होती। शैरी पाजी ने जोर देकर कहा कि 37 साल के कोहली अब भी किसी 17 साल के लड़के की तरह फिटनेस रखते हैं।

देखें नवजोत सिंह सिद्दू की ये इंस्टा पोस्ट

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे कोहली

दूसरी ओर, आपको विराट कोहली के बारे में बताएं तो वह जारी विजय हजारे ट्राॅफी में दिल्ली के लिए पहले दो मैच खेलते हुए नजर आए थे। इन पारियों में कोहली के बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला, जिससे उनके फाॅर्म में होने के साफ संकेत हैं।

खैर, अब कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज के जरिए कोहली आगामी आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 में खेलने की अपनी दावेदारी को और मजबूत करते हुए, बल्ले से बेहतर खेल दिखाना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...