Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली और रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर ‘ट्रायल’ पर नहीं रखा जाएगा: अजीत अगरकर

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter/X)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter/X)

भारत के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के एकदिवसीय भविष्य से संबंधित वार्तालाप में कहा कि दोनों ही खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेली जाने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में ‘ट्रायल’ पर नहीं रखा जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि दोनों ही खिलाड़ियों को पर्याप्त समय दिया जाएगा।

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट पर बात करते हुए अगरकर ने कहा कि 2027 के विश्व कप में अभी भी दो साल बाकी हैं। इसीलिए वे न केवल विराट और रोहित, परंतु किसी भी युवा खिलाड़ी को स्वयं को साबित करने का पूरा मौका देना चाहते हैं, और वे प्रत्येक खिलाड़ी पर विश्वास भी जताना चाहते हैं।

अगरकर का कहना है कि रोहित और विराट दोनों ने कई सालों से भारतीय टीम को अनगिनत मैचों में विजयी कराया है। दोनों ही खिलाड़ियों का इस फॉर्मेट में औसत भी 50 के निकट है। भारतीय मुख्य चयनकर्ता के अनुसार दोनों खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे। इसी कारणवश उनके प्रदर्शन का आकलन धीरे-धीरे किया जाएगा।

यह देखना बहुत रोमांचक होगा कि कैसे यह दोनों खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी का जौहर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिखाते हैं? हालांकि, इतने समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट न खेलने के कारण यह चुनौती बिलकुल भी आसान नहीं होगी।

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलियाई दौरे से संबंधित जानकारी

भारतीय टीम इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध कुल 8 मैच खेलेगी, तीन वनडे (19 अक्टूबर से पर्थ, एडिलेड, सिडनी में) और पाँच टी20आई (29 अक्टूबर से कैनबरा, मेलबर्न, होबार्ट, गोल्ड कोस्ट और ब्रिस्बेन में)। यह श्रृंखला टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए अहम रहेगी।

ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ विराट कोहली ने 50 वनडे मैचों में 54.46 की औसत से 2451 रन बनाए हैं, जिनमें 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी जबरदस्त रहा है, उन्होंने 46 मैचों में 57.30 के बेहतरीन औसत से 2407 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं, साथ ही उनका उच्चतम स्कोर 209 है |

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...