Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली और रोहित शर्मा को राफेल नडाल जैसा फेयरवेल मिलना चाहिए: मदन लाल

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter/X)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter/X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ‘व्हाइट बॉल’ सीरीज की शुरुआत रविवार, 19 अक्टूबर से होगी। भारतीय टीम पहले तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी और उसके उपरांत दोनों देशों के बीच पाँच मैचों की टी20आई सीरीज खेली जाएगी। इसी बीच रोहित और विराट एक बार फिर भारतीय जर्सी में वनडे खेलते नजर आएँगे।

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद भारतीय टीम के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। हाल ही में दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट से और उससे पूर्व टी20आई क्रिकेट से भी निजी संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

दोनों ही भारतीय दिग्गज आने वाले तीन एकदिवसीय मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे, और 2027 विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने क्या कहा?

इसी बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने क्रिकेट प्रेडिक्टा टीवी शो पर बीसीसीआई से विराट और रोहित को टेनिस के महान खिलाड़ी राफेल नडाल जैसा फेयरवेल देने की गुजारिश की। उनका कहना है कि दोनों ही खिलाड़ियों के भारतीय क्रिकेट के प्रति किए गए समर्पण तथा खेल के लिए उनकी लगन और मेहनत की सराहना करना आवश्यक है।

राफेल नडाल को उनके आखिरी मैड्रिड ओपन मैच के उपरांत एक भावनात्मक विदाई दी गई थी। सेंटर कोर्ट की बड़ी स्क्रीन पर उनके करियर की उपलब्धियाँ दिखाई गईं। उनके परिवार और फैंस की उपस्थिति में पाँच लटकते हुए बैनर कोर्ट पर छोड़े गए, जिन पर उनकी खिताबी जीत के साल (2005, 2010, 2013, 2014, 2017) अंकित थे, जिसने माहौल को भावुक बना दिया।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर ही अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान खेला था। इस श्रृंखला का सभी दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों को बहुत वक़्त से इंतजार है। यह देखना रोमांचक होगा कि रोहित और विराट के साथ ही साथ युवा भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में इस बार किस तरह का प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...