Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली और मैं एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला खेल चुके हैं: साकिब सलीम

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और भारतीय खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से तमाम फैंस का दिल जीत लिया है।

बता दें, हाल ही में विराट कोहली ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के समाप्त होने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता साकिब सलीम ने एक यूट्यूब पॉडकास्ट के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने विराट कोहली के खिलाफ मैच खेला है। उन्होंने इस बात का खुलासा यूट्यूब पॉडकास्ट पर किया जिसको होस्ट शुभंकर मिश्रा कर रहे थे।

साकिब सलीम ने कहा कि, ‘भाई जब मैं U-19 कश्मीर की ओर से खेला था तब कोहली दिल्ली की ओर से खेलते थे। इसीलिए हमने एक मैच एक दूसरे के खिलाफ खेला है और जब मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखा तब मैं यह समझ गया था कि वो एक दिन भारत के लिए जरूर खेलेंगे। मुझे सीनियर क्रिकेट के बारे में नहीं पता है लेकिन जूनियर क्रिकेट में मैंने U-16 और U-19 कैटेगरी में पहली बार विराट कोहली को क्लब लेवल टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा था।

15 साल का विराट कोहली उस समय गेंदबाजों की गेंद पर पार्क के चारों ओर तगड़ा प्रहार करता था: साकिब सलीम

साकिब सलीम ने आगे कहा कि, ’15 साल का विराट कोहली उस समय गेंदबाजों की गेंद पर पार्क के चारों तरफ तगड़ा प्रहार करता था। वो सिर्फ छोटे छक्के नहीं बल्कि बड़े-बड़े शॉट्स जड़ता था। एक समय मैं समझ गया था कि यह अलग ही तरीके का टैलेंट है।’

Virat Kohli And I Played Cricket Together As Kids In Delhi (U19 days) : Saqib Saleem. He was Something Else. #SaqibSaleem #ViratKohli pic.twitter.com/WXPHUfnAPr

— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) July 26, 2024

विराट कोहली को अब श्रीलंका के खिलाफ 2 अगस्त से होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज में खेलते हुए देखा जाएगा। आज यानी 27 जुलाई से भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। इस टी20 सीरीज के बाद इन दोनों ही टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। विराट कोहली आगामी वनडे सीरीज में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...