Skip to main content

ताजा खबर

विराट का अभ्यास देख टेंशन में आई पाकिस्तान टीम, आज पक्का किंग कोहली करेंगे रनों की बारिश

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

पाकिस्तान टीम के खिलाफ हमेशा से विराट कोहली का बल्ला जमकर चलता है, खासकर टी20 वर्ल्ड कप में कोहली इस टीम के खिलाफ रनों की होली खेलते हैं। ऐसे में इस बार फिर से सभी फैन्स को विराट से काफी उम्मीदें हैं, तो दूसरी ओर इस बल्लेबाज ने खास मुकाबले के लिए नेट्स में जमकर पसीना बहाया है।

आयरलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहा था ये बल्लेबाज

जी हां, टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला था, लेकिन इस मैच में विराट कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। जहां आयरलैंड टीम ने कोहली को मात्र 1 रन पर आउट कर दिया था, उससे पहले विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ हुआ अभ्यास मैच भी नहीं खेला था। लेकिन उसके बाद भी टीम और कप्तान रोहित को उनपर काफी ज्यादा भरोसा है।

पाकिस्तान टीम डर गई विराट कोहली का अभ्यास देख

*पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट ने नेट्स में बहाया जमकर पसीना।
*कोहली ने काफी देर तक किया नेट्स में बल्लेबाजी का स्पेशल अभ्यास।
*एक के बाद एक लगाए काफी सारे कड़क शॉट्स, दिखे पुरानी लय में।
*बाद में साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक-मस्ती करते दिखे विराट।

एक नजर डालते हैं विराट कोहली के अभ्यास वाले वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

इस बल्लेबाज को लेकर क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

पाक टीम के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड है कोहली का

टी20 वर्ल्ड कप में विराट  का पाक टीम के खिलाफ दमदार रिकॉर्ड है, इसलिए फैन्स को इस बार भी कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद है। जहां इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 5 मैच खेले हैं, जिसमें विराट के नाम कुल 308 रन है और इस दौरान उन्होंने ने 4 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं, वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाक के खिलाफ विराट ने यादगार पारी खेलते हुए नाबाद 82 रन बनाए थे। ऐसे में आज देखना अहम होगा की कोहली का प्रदर्शन बल्लेबाजी में कैसा रहता है, साथ ही आमिर के खिलाफ भी वो काफी सालों बाद खेलने जा रहे हैं।

আরো ताजा खबर

Babar Azam ने खत्म किया दो साल का सूखा! फिर से आईसीसी टाॅप-10 रैंकिंग में बनाई जगह

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने बुधवार को लगभग दो साल का सूखा खत्म करते हुए वापिस से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग...

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले लंकाई कप्तान ने भरी हुंकार, बोले ‘भारत को आसानी से हरा देंगे’

SL vs IND: Dhananjaya de Silva Confident Ahead of Galle Test Against India (image via X) SL vs IND: श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा का मानना ​​है कि 15...

AUS vs BAN: हसन महमूद के 6 विकेट के सामने ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर ढेर; पहले दिन बांग्लादेश का रहा दबदबा

AUS vs BAN: Hasan Mahmud Takes Six as Australia Collapses to 198 vs Bangladesh AUS vs BAN: 13 अगस्त को डार्विन में पहले टेस्ट के शुरुआती दिन बांग्लादेश का पलड़ा...

R Ashwin ने किया बड़ा खुलासा, कहा ‘वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान बनेंगे CSK के नए हेड कोच’

R Ashwin (Photo Source: X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हाल में ही एक बड़ा खुलासा किया है। पूर्व सीएसके खिलाड़ी का कहना है...