Skip to main content

ताजा खबर

विराट और रोहित के ना रहने से भारत को काफी परेशानी होगी और हम इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहेंगे: सनथ जयसूर्या

विराट और रोहित के ना रहने से भारत को काफी परेशानी होगी और हम इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहेंगे सनथ जयसूर्या

Rohit Sharma & Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज 27 जुलाई से पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रही है। इस दौरे के लिए श्रीलंका टीम के Interim कोच सनथ जयसूर्या है। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सनथ जयसूर्या ने बड़ा बयान दिया है।

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। श्रीलंका दौरे की भारतीय टी20 टीम का कप्तान सूर्यकुमार यादव को नियुक्त किया गया है। वहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन के बाद जयसूर्या को Interim कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक सनथ जयसूर्या ने कहा कि, ‘रोहित शर्मा और विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। जिस तरीके का टैलेंट इन दोनों के पास है और जितना क्रिकेट इन्होंने खेला है हम जानते हैं कि यह कहां अपने आपको रखते हैं जिसमें जडेजा भी शामिल है। इनकी अनुपलब्धता भारतीय टीम के लिए काफी बड़ी हार होगी और हम इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहेंगे।’

भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है

बता दें, तीन मैच की टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टीम मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से हो रही है। जहां एक तरफ टी20 सीरीज पल्लेकेले में खेली जाएगी वहीं वनडे सीरीज कोलंबो में आयोजित होगी।

यह रही भारत टी20 टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज.

यह रही श्रीलंका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा

আরো ताजा खबर

IPL 2027: CSK में लौटे पुराने दिग्गज; मोहित शर्मा बने गेंदबाजी कोच, एल्बी मोर्केल बने जहीर खान के डिप्टी

IPL 2027: Albie Morkel and Mohit Sharma Return to CSK in New Coaching Roles (image via X) 27 अक्टूबर को, चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने...

27 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0...

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...