Skip to main content

ताजा खबर

विराट-अनुष्का के डेटिंग वाले दिनों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, Ravi Shastri ने कपल के लिए नियमों में करवाया था बदलाव

(Image Credit- Instagram)

Ravi Shastri अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर हैं, साथ ही फैन्स को उनकी कमेंट्री हद से ज्यादा पसंद आती है। दूसरी ओर रवि शास्त्री जब टीम इंडिया के कोच थे, तब टीम के कप्तान कोहली थे और दोनों के बीच गजब का तालमेल था। इसी कड़ी में शास्त्री ने एक बड़ा खुलासा किया है, जो कोहली के निजी जीवन से जुड़ा है।

विराट-अनुष्का से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है Ravi Shastri ने

Ravi Shastri का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में वो साल 2015 में हुए किस्से को लेकर बात कर रहे हैं जो विराट-अनुष्का से जुड़ा था। शास्त्री ने वायरल वीडियो में साथ में बैठे पूर्व खिलाड़ियों को कहा कि- आप जानते हैं कि जब मैं 2015 में कोच था, तब विराट की शादी नहीं हुई थी और वो अनुष्का शर्मा को डेट कर रहे थे। आगे शास्त्री ने बोले कि- विराट मेरे पास आए और उन्होंने कहा आप जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर केवल पत्नियों को अनुमति है क्या मैं अपनी गर्लफ्रेंड को इसमें शामिल कर सकता हूं। जिस पर रवि ने कहा- हां जरूर, लेकिन फिर विराट ने कहा कि बोर्ड इसकी अनुमति नहीं दे रहा है, फिर मैंने बोर्ड को फोन किया और अनुष्का विराट के पास आ गई। जिसके बाद बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में विराट ने 160 का स्कोर बना दिया और उसी सीन में फ्लाइंग किस चला गया कल की तरह और अनुष्का विराट के लिए एक बड़ी समर्थक रही हैं।’

Ravi Shastri ने इस वीडियो में की विराट-अनुष्का को लेकर बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Foxtel (@foxtel)

विराट ने पर्थ में दिखाया था अपने बल्लेबाजी का पराक्रम

*पर्थ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने खेली थी बेहद शानदार पारी।
*कोहली 100 रन बनाकर नाबाद लौटे थे पवेलियन, एक बड़ा रिकॉर्ड किया था अपने नाम।
*विराट के टेस्ट करियर का था ये 30वां शतक और ऑस्ट्रेलिया में था उनका 7वां टेस्ट शतक।
*अब फैन्स को दूसरे टेस्ट मैच में रोहित से भी इस तरह के शतक की पूरी उम्मीद है।

कोहली के शतक के बाद कुछ ऐसा था स्टेडियम का माहौल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कब खेला जाएगा अगला टेस्ट मैच?

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 5 टेस्ट मैचों की सीरीज है, वहीं भारतीय टीम पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में अगला टेस्ट मैच 6 तारीख से शुरू होगा, ये मैच डे-नाइट होगा और पिंक बॉल से खेला जाएगा। इस बीच टीम इंडिया PM XI के खिलाफ भी मैच खेलने उतरेगी।

एक नजर डालते बुमराह के इस खास वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...