Skip to main content

ताजा खबर

विम्बलडन देखने पहुंचे कप्तान रोहित शर्मा, दो RCB ने पोस्ट शेयर कर कुछ इस प्रकार लिए मजे, पढ़ें बड़ी खबर 

विम्बलडन देखने पहुंचे कप्तान रोहित शर्मा, दो RCB ने पोस्ट शेयर कर कुछ इस प्रकार लिए मजे, पढ़ें बड़ी खबर 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जारी प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विम्बलडन 2024 देखने इंग्लैंड पहुंचे थे। तो वहीं जैसे ही रोहित शर्मा की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो फैंस उस पर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आए।

दूसरी ओर, अब रोहित शर्मा की इस फोटो पर आईपीएल फ्रेंचाइजी राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू (RCB) सोशल मीडिया के माध्यम से मजे लेते हुई नजर आई है। बता दें कि रोहित के विम्बलडन के दौरान की एक फोटो को शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा- कप्तान खुद गार्डन में है।

देखें आरसीबी द्वारा शेयर की गई ये पोस्ट

जाने क्या है गार्डन मामला

बता दें कि इस साल की शुरुआत में जब इंग्लैंड क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी, तो उस दौरान रोहित को स्टंप माइक में कहते हुए सुना गया था, जो भी फील्ड के दौरान गार्डन में घूमता हुआ नजर तो मां… दूंगा सबका।

इसके बाद रोहित के इस वाक्य की सोशल मीडिया पर खूब मीम्स देखने को मिली थी। तो वहीं अब इस पर आरसीबी अपने अंदाज में कप्तान रोहित की टांग खींचती हुई नजर आई।

रोहित ने जिताया भारत को टी20 वर्ल्ड कप

गौरतलब है कि हाल में ही रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतकर अपने नाम किया था। भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था।

तो वहीं इस प्रतिष्ठित आईसीसी टूर्नामेंट को अपने नाम करने के बाद, रोहित ने खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट यानि कि टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया था। रोहित खबर लिखे जाने तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। बता दें कि रोहित ने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...