Skip to main content

ताजा खबर

विमेंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की पहली हार पर जमकर भड़की कप्तान हरमनप्रीत कौर, कह डाली ये बड़ी बात 

IND W vs SA W (Image Credit- Twitter X)
IND W vs SA W (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला टीम को जारी विमेंस वर्ल्ड कप के 10वें मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। यह जारी टूर्नामेंट में भारत की पहली हार है। तो वहीं, इस हार के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर जमकर भड़की, और खिलाड़ियों पर जमकर बरसीं।

विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 253 रनों का स्कोर साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद, साउथ अफ्रीका ने इस टारगेट को 48.5 ओवरों में रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया।

हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट से हार के बाद, कप्तान हरमन ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- मुश्किल मैच था। दोनों टीमों ने बहुत अच्छा खेला। हम बल्लेबाजी करते हुए लड़खड़ा गए, फिर भी 251 रन ही बना पाए। हमें शुरुआती विकेट मिले, लेकिन अंत में डी क्लार्क और ट्रायोन ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

अपनी पारियों के कारण वे जीत के हकदार थे। रिचा हमेशा हमारे लिए शानदार रही हैं, वो हमेशा मैच का रुख बदल सकती हैं। उन्हें बड़े हिट लगाते देखकर बहुत खुशी हुई। वो हमेशा हमें बड़ा स्कोर दिला सकती हैं। उम्मीद है कि वो ऐसा ही करती रहेंगी।

हरमन ने आगे कहा- शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के तौर पर हमें जिम्मेदारी लेनी होगी और थोड़ी देर और बल्लेबाजी करनी होगी। हम बीच में लगातार विकेट गंवाते रहे, लेकिन इससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिला क्योंकि पिछले तीन मैचों में हम बार-बार एक ही गलती दोहरा रहे हैं। हमें बैठकर इस पर चर्चा करनी होगी कि बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए क्या कारगर हो सकता है।

खैर, इस हार के बाद भारत तीन मैचों में दो जीत व एक हार के बाद, 4 अंक लिए पाॅइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। तो वहीं, साउथ अफ्रीका भी इस जीत के बाद 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने

Eden Gardens (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान इंग्लैंड एक बार फिर बड़े मंच पर इतिहास रचने की कोशिश कर रहा है। इंग्लैंड...

जिम्बाब्वे की बड़ी जीत पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक उलटफेर को बताया ‘स्टेटमेंट विन’

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने मजबूत मानी जा रही ऑस्ट्रेलिया टीम को...

T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आयरलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण...

SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Social Media Trends (image via X) IPL 2026 से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया है, जो संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के...