Skip to main content

ताजा खबर

विमेंस वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 89 रनों से पटका, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

Australia Women vs New Zealand Women (Image Credit- Twitter X)
Australia Women vs New Zealand Women (Image Credit- Twitter X)

जारी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा मुकाबला आज 1 अक्टूबर, बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच खेला गया। इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 89 रनों से जीत हासिल कर, विमेंस वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत की है।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 327 रनों का विशाल लक्ष्य, व्हाइट फर्न्स के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जब न्यूजीलैंड इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 237 रनों पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, विमेंस वर्ल्ड कप के दूसरे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और टीम 49.3 ओवरों में 326 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए एश्ले गार्डनर ने 83 गेंदों में 115 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, तो पोएब लिचफील्ड ने 45, एलिस पैरी ने 33, ताहिला मैग्रा ने 26 व किम गार्थ ने 38 रनों की शानदार पारी खेली।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड महिला टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो अनुभवी ली ताहूहू व जैक कर को तीन-तीन विकेट मिले। इसके अलावा ब्री इलिंग व अमेलिया कर को दो-दो विकेट मिले।

इसके बाद, जब न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया से मिले 327 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 43.2 ओवरों में 237 रनों के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलाम बल्लेबाज सूजी बेट्स व जाॅर्जिया प्लिमर बिना खाता खोले दूसरे ही ओवर में आउट हो गईं।

हालांकि, टीम के लिए कप्तान सोफी डिवाइन ने 112 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई। इसके अलावा ब्रूक हालीडे ने 28, मैडी ग्रीन ने 20 व इसाबेल गेज ने 28 रनों की पारी खेली।

तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। सोफी माॅलिन्यु व एनाबेल सदरलैंड को 3-3 विकेट मिले। इसके अलावा अलाना किंग के हाथ 2 सफलता लगीं।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...