Skip to main content

ताजा खबर

विनय कुमार ने सोहेब मकसूद को आउट कर लाल आंखों से देखा फिर ये बड़बड़ाया, वीडियो हुआ वायरल

Vinay Kumar Sohaib Maqsood (Source X)

Watch Video: Vinay Kumar cold stare to Sohaib Maqsood :-  वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम और पाकिस्तान आमने-सामने थी। बर्मिंघम में हुए इस मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। इस जीत के सूत्रधार बने अंबाती रायडू और युसूफ पठान और भारत को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का खिताब जिताया।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 156 रन बनाए। बर्मिंघम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। पाकिस्तान के लिए शोएब मलिक ने सर्वाधिक 41 रन बनाए।

उनके अलावा कामरान अकमल, शोएब मकसूद ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। कामरान ने 24 और शोएब मकसूद ने 21 रन बनाये थे। अंत में सोहेल तनवीर ने 9 गेंदों पर 19 रन बनाकर टीम को निश्चित रूप से सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में टीम इंडिया ने भी अंबाती रायडू के अर्धशतक की बदौलत 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 159 रन बनाए और पांच विकेट व पांच गेंदों के शेष रहते मुकाबला जीत लिया।

विनय कुमार और सोहेब मकसूद के बीच आँखों में तू-तू मैं-मैं

जब पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी कर रही थी तो पांचवें ओवर में बड़ा ड्रामा देखने को मिला। भारत की तरफ से विनय कुमार गेंदबाजी कर रहे थे और वह पारी का अपना पहला ओवर डालने आए थे।

उनकी दूसरी ही गेंद पर सोहेब मकसूद ने विनय कुमार को जोरदार सिक्स मारा और फिर तीसरे गेंद पर भी उन्हें चौका जड़ अपने इरादे साफ कर दिए। लेकिन विनय कुमार ने रन खाने के बाद कमाल का कमबैक करते हुए अगली गेंद पर उन्हें कैच आउट कराया और पवेलियन भेजा। उनके आउट होते ही विनय कुमार ने पाकिस्तान के मकसूद को आंखें दिखाई और कुछ बड़बड़ाया। विनय कुमार के इस स्पैल की बात करें तो उन्होंने अपने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिए।

देखें वीडियो

THAT Vinay Kumar Expression👀

When it’s India-Pakistan, the Heat is ALWAYS 🔛#IndvPakonFanCode #WCLonFanCode pic.twitter.com/X8aUN7yoxn

— FanCode (@FanCode) July 13, 2024

 

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...