Skip to main content

ताजा खबर

विनय कुमार और बालाजी के नाम पर नहीं हुई चर्चा, मोर्केल के गेंदबाजी कोच बनने को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

विनय कुमार और बालाजी के नाम पर नहीं हुई चर्चा मोर्केल के गेंदबाजी कोच बनने को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
Gautam Gambhir And Morne Morkel (Image Credit- Instagram)दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल को भारतीय क्रिकेट टीम का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई ने कल (14 अगस्त) की शाम को इसकी पुष्टि की। इस खबर का ऐलान होने के बाद कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गौतम गंभीर की सिफारिश पर मोर्ने मोर्केल को ये पद मिला है। इससे पहले कुछ रेपर्ट में ये भी कहा गया था कि, भारत का गेंदबाजी कोच बनने की रेस में लक्ष्मीपति बालाजी और आर विनय कुमार जैसे पूर्व क्रिकेटर भी थे।

पारस म्हाम्ब्रे की जगह लेने वाले 39 साल के मोर्केल बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से चेन्नई में शुरू होने वाली सीरीज के साथ टीम से जुड़ेंगे। भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्य सहायक कोच अभिषेक नायर और फील्डिंग कोच रेयान टेन डोएशे हैं। दोनों ने कोलकाता नाइट राइडर्स में उनके साथ काम किया है, जबकि मोर्केल लखनऊ सुपर जायंट्स में उनके साथ थे। मोर्केल नए हेड कोच गंभीर की पहली पसंद थे।

मोर्ने मोर्केल का नाम आने के बाद नहीं हुई बालाजी और विनयकुमार के नाम पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार मोर्केल को लक्ष्मीपति बालाजी और आर विनय कुमार जैसे विकल्पों पर तरजीह देकर गंभीर की सिफारिश पर सीधे नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, ‘‘क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का काम मुख्य कोच के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेना था।

जब सहायक स्टाफ के चयन की बात आई तो गंभीर की पसंद को प्राथमिकता देना जरूरी था। उन्होंने मोर्ने के साथ काम किया है और उन्हें गेंदबाजी कोच के तौर पर काफी पसंद करते हैं। जब यह स्पष्ट हो गया कि म्हाम्ब्रे की भूमिका को मोर्कल आगे बढ़ाएंगे तो बालाजी और विनय कुमार के नाम पर चर्चा नहीं की गई।”

उन्होंने कहा, ”इसके अलावा नवंबर के आखिरी हफ्ते में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी श्रृंखला होने वाली है, ऐसे में इस दक्षिण अफ़्रीकी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है जिन्होंने वहां काफी सफलता हासिल की है। इसके अलावा अगले साल इंग्लैंड का पांच टेस्ट मैचों का दौरा भी होगा जहां भारत के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने पर छठा मैच होगा।”

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...