Skip to main content

ताजा खबर

विदेश में हुआ Suryakumar Yadav का सम्मान, खास टीम से जुड़ा इस खिलाड़ी का नाम

विदेश में हुआ Suryakumar Yadav का सम्मान, खास टीम से जुड़ा इस खिलाड़ी का नाम

Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)

जब से Suryakumar Yadav को टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनाया गया है, तब से वो लगातार खबरों में बने हुए हैं। कभी अपने बयानों को लेकर इस खिलाड़ी ने सुर्खियां बटोरी, तो कभी घरेलू टूर्नामेंट में SKY ने खेलने की इच्छा जताई। इस बीच बल्लेबाज से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो उनके फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है।

 लंका के खिलाफ की कमाल की कप्तानी

लंका दौरे से पहले Suryakumar Yadav टीम इंडिया की टी20 कप्तानी कर चुके थे, जिसमें वो सफल साबित हुए थे। वहीं श्रीलंका के खिलाफ भी SKY की कप्तानी में भारतीय टीम ने धाकड़ प्रदर्शन कर डाला, जहां टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ ये सीरीज 3-0 से जीती थी और सूर्यकुमार ने बतौर कप्तान सभी का भरोसा भी जीता था।

नई टीम के साथ जुड़ गए हैं Suryakumar Yadav

*हाल ही में New York से बल्लेबाज Suryakumar Yadav का वीडियो आया सामने।
*Yankee Stadium में SKY का New York Yankees टीम ने किया खास सम्मान।
*साथ ही इस Baseball Team ने दी सूर्यकुमार यादव को उनके नाम की स्पेशल जर्सी।
*जिसके बाद SKY ने इस जर्सी को पहनकर दिए पोज, बल्लेबाज का वीडियो हुआ वायरल।

आप भी देखो Suryakumar Yadav का ये नया वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by YES Network (@yesnetwork)

A post shared by YES Network (@yesnetwork)

एक नजर डालते हैं SKY के इस वीडियो पर भी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by New York Yankees (@yankees)

A post shared by New York Yankees (@yankees)

हाल ही में बल्लेबाज ने रखी अपनी बात सामने

सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया से टी20 और वनडे के अलावा टेस्ट क्रिकेट भी खेला है, लेकिन उनको अभी तक टीम इंडिया से सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। इस बीच SKY ने एक बड़ा बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि वो भारतीय टीम से तीनों प्रारूप लगातार खेलना चाहते हैं और इसी लिए वो Buchi Babu टूर्नामेंट खेलने वाले हैं। वैसे SKY को लंका के खिलाफ वनडे टीम में भी जगह नहीं मिली थी, रिपोर्ट्स की माने को सूर्यकुमार यादव को अब सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में मौका मिलेगा। वनडे क्रिकेट में SKY को लगातार मौके दिए गए थे, लेकिन वो इस प्रारूप में अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...