
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
जिस हार्दिक पांड्या को IPL 2024 के दौरान फैन्स गालियां दे रहे थे, अब वो ही फैन्स हार्दिक को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खूब प्यार दे रहे हैं। जिसका नजारा कई बार मैदान पर देखने को मिला है, इस बीच ऑलराउंडर ने एक खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है और इस इंस्टा स्टोरी में वो कुछ खास लोगों के साथ नजर आ रहे हैं।
फैन्स को लेकर नहीं दिया आज तक कोई बयान
IPL 2024 के दौरान हार्दिक को सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक खूब Troll किया गया था, उनके खिलाफ गंदे-गंदे नारे लगाए थे और बीच मैदान फैन्स ने उनको बू किया था। लेकिन पांड्या ने आज तक इसे लेकर बात नहीं की और ना ही किसी के खिलाफ बयान दिया है। वैसे उनकी कप्तानी में इस साल मुंबई टीम ने बेहद घटिया प्रदर्शन किया था।
हार्दिक पांड्या के असली फैन हैं ये दोनों उस्ताद
*हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर की है शेयर, हुई कुछ देर में वायरल।
*इस तस्वीर में पांड्या अपने 2 फैन्स के साथ नजर आ रहे हैं, छोटे फैन्स हैं इंग्लैंड के।
*एक फैन ने पहनी थी टीम इंडिया की जर्सी, तो दूसरे छोटे फैन ने पहन रखी थी DC की जर्सी।
*तस्वीर पर पांड्या ने लिखा- इन दोनों फैन्स से मुझे मिलकर अच्छा लगा, ये दोनों इंग्लैंड से हैं।
स्वैग भरी तस्वीरें शेयर की थी ऑलराउंडर ने हाल ही में
View this post on Instagram
A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)
टीम इंडिया का अगला कप्तान होगा ये खिलाड़ी
जी हां, हार्दिक पांड्या को टी20 प्रारूप में टीम इंडिया का अगला कप्तान देखा जा रहा है, साथ ही इस खिलाड़ी ने रोहित के ना होते हुए कई बार इस प्रारूप में टीम की कप्तानी की है। ऐसे में बोर्ड को पांड्या पर पूरा भरोसा है, लेकिन वनडे और टेस्ट में इस खिलाड़ी को कप्तानी मिलते हुए नजर नहीं आ रही है। साथ ही जानकारों की माने तो ये टी20 वर्ल्ड कप, रोहित शर्मा के करियर का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है और इस मेगा टूर्नामेंट के बाद बोर्ड टी20 के लिए युवा खिलाड़ियों की फौज तैयार कर सकता है।
बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन
NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी
11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

