Skip to main content

ताजा खबर

‘विदेश दौरे पर क्रिकेटर गलत कामों में शामिल होते हैं’ – रवींद्र जडेजा की पत्नी ने किए चौंकाने वाले दावे

Rivaba Jadeja (Image credit Twitter - X)
Rivaba Jadeja (Image credit Twitter – X)

गुजरात की शिक्षा मंत्री और भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा ने एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा बयान दे दिया जिसने क्रिकेट जगत में जोरदार विवाद छेड़ दिया है। दरअसल, उन्होंने अपने पति की अनुशासन और जिम्मेदारी की तारीफ करते हुए दावा किया कि भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ी बुरी आदतों में शामिल होते हैं।

द्वारका में एक कार्यक्रम में बोलते हुए रिवाबा ने कहा मेरे पति रवींद्र जडेजा लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में जाते हैं लेकिन आज तक उन्होंने किसी भी तरह के नशे या बुरी आदत को नहीं छुआ। वे अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं। टीम के बाकी खिलाड़ी इन चीजों में लिप्त रहते हैं, उन पर कोई रोक-टोक नहीं होती।

उनका यह बयान तुरंत चर्चा में आ गया, क्योंकि उन्होंने पूरे भारतीय टीम को एक ही पैमाने पर रखते हुए बड़ा सामान्यीकरण कर दिया। कई लोगों का कहना है कि इससे जडेजा के साथी खिलाड़ियों की छवि पर गलत असर पड़ सकता है और यह टिप्पणी भारतीय और वैश्विक क्रिकेट समुदाय में असहजता पैदा कर सकती है।

उन्होंने आगे कहा मेरे पति 12 साल से घर से बाहर रह रहे हैं, वे चाहे तो कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन वे जानते हैं उनका नैतिक कर्तव्य क्या है।

जडेजा के करियर का नया अध्याय

यह बयान ऐसे समय आया है जब रवींद्र जडेजा अपने करियर के एक नए मोड़ पर खड़े हैं। वे अभी भी भारत की टेस्ट और ODI टीम के अहम सदस्य हैं, लेकिन T20 इंटरनेशनल से बाहर हैं। साथ ही IPL में भी एक बड़ा बदलाव हुआ है जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से ट्रेड करके राजस्थान रॉयल्स (RR) भेज दिया गया है, यानी वे उसी टीम में लौट रहे हैं जहां से उनका IPL सफर शुरू हुआ था।

CSK के साथ शानदार और सफल सफर के बाद यह बदलाव उनके IPL करियर का एक नया चरण माना जा रहा है। वे अब राजस्थान के लिए एक सीनियर खिलाड़ी की भूमिका निभा सकते हैं।

रिवाबा के बयान ने जडेजा की व्यक्तिगत छवि को और भी चर्चा में ला दिया है अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके साथी खिलाड़ी और क्रिकेट जगत इस टिप्पणी को किस तरह देखते हैं।

আরো ताजा खबर

RR vs SRH: टॉस जीतकर हैदराबाद ने गेंदबाजी चुनी, पैट कमिंस की हुई वापसी, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RR vs SRH: SRH opted to field first after winning the toss (image via JioHotstar) आईपीएल 2026 के 36वें मैच में, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच,...

केएल राहुल ने आईपीएल में शतक लगाते ही रच दिया इतिहास, इतने सारे रिकाॅर्ड्स को भी तोड़ा

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। बता दें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच...

25 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. PSL 2026: आईपीएल से बैन होने के बाद, मुस्तफिजुर रहमान अब पीएसएल 2026 से भी बाहर बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज...

SM Trends: 25 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 35वां मैच आज 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली...