Skip to main content

ताजा खबर

विजय हजारे ट्रॉफी में फेल होकर घर लौटे Rinku Singh, परिवार के साथ बिताया समय

विजय हजारे ट्रॉफी में फेल होकर घर लौटे Rinku Singh, परिवार के साथ बिताया समय

(Image Credit- Instagram)

जब भी Rinku Singh को क्रिकेट से ब्रेक मिलता है, वो हर बार अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है, ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है। जहां रिंकू ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने कुछ लोगों के साथ नजर आ रहे हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी में Rinku Singh की टीम रही फेल

दूसरी ओर इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में Rinku Singh ने उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी की थी, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ज्यादा सफल नहीं हो पाई। ऐसे में यूपी टीम का ग्रुप स्टेज में ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं रहा, जिसके बाद टीम प्री क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वैसे यूपी टीम ने VHT में 6 मैच खेले थे, जिसमें टीम को 3 में जीत मिली तो 2 मैं हार और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

Rinku Singh परिवार के साथ बिताते हैं ज्यादा से ज्यादा समय

*विजय हजारे ट्रॉफी से बाहर हुई यूपी की टीम, जिसके बाद Rinku Singh लौटे अपने घर।
*ऐसे में बल्लेबाज रिंकू ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी कुछ काफी ज्यादा खास तस्वीरें शेयर की हैं।
*जहां पहली तस्वीर रिंकू अपने पूरे परिवार के साथ दिखे, नजर ना लगे वाली इमोजी भी लगाई।
*वहीं दूसरी तस्वीर में ये खिलाड़ी अपने परिवार के एक छोटे बच्चे के साथ में दिख रहा है।

रिंकू की बहन लगातार उनसे जुड़े वीडियो पोस्ट करती रहती हैं

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha ❤️ (@_neha_singh_0700)

A post shared by Neha ❤️ (@_neha_singh_0700)

जल्द खेलते हुए नजर आएंगे टीम इंडिया से

वहीं रिंकू सिंह जल्द ही टीम इंडिया से खेलते हुए नजर आएंगे, जहां वो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में अपने बल्ले का दम दिखाने के लिए बेताब हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा, पहले दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज होगी। उसके बाद टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी और उस सीरीज में कुल 3 मैच होंगे। वहीं वनडे सीरीज को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों के लिहाज से काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है और जल्द ही इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होगा।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...