Skip to main content

ताजा खबर

विजय हजारे ट्रॉफी में टूटा यशस्वी जायसवाल का अविश्वसनीय रिकॉर्ड, इस युवा खिलाड़ी ने दमदार प्रदर्शन करके जीत लिया सभी का दिल

Ayush Mhatre (Pic Source-X)

मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में नागालैंड के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करते हुए 117 गेंदों में 181 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान आयुष म्हात्रे ने नागालैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 दिसंबर को खेला गया था। इसी के साथ आयुष म्हात्रे लिस्ट A क्रिकेट में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। आयुष म्हात्रे ने मात्र 17 साल और 168 दिन की उम्र में लिस्ट A क्रिकेट में यह शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो उन्होंने 2019 में झारखंड के खिलाफ 17 साल और 291 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

आयुष म्हात्रे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 156 रनों की साझेदारी की। रघुवंशी ने इस मैच में 56 रन बनाए और अपनी टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। आयुष म्हात्रे की बात की जाए तो उन्होंने इस मैच में 181 रन बनाए जिसकी वजह से मुंबई ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 403 रन का स्कोर बनाया।

मुंबई ने नगालैंड के खिलाफ जीत की दर्ज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागालैंड टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 214 रन ही बना पाई और 189 रन से इस मैच को हार गई। नागालैंड की ओर से इस मैच में जे सुचित ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 104 रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि शानदार खिलाड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। सुचित के अलावा सलामी बल्लेबाज Sedezhalie Rupero ने 53 रन बनाए जबकि इमलीवति लेमथुर ने 27 रन का योगदान दिया।

मुंबई के बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। मुंबई के तमाम फैंस अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश होंगे। यही नहीं इस जीत के साथ मुंबई ने ग्रुप C में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने अभी तक पांच मैच में तीन में जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार झेलनी पड़ी है।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...