Skip to main content

ताजा खबर

विजय देवरकोंडा के साथ नजर आए भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा, वायरल हुई फोटो

विजय देवरकोंडा के साथ नजर आए भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा, वायरल हुई फोटो

Tilak Varma and Vijay Deverakonda (Image Credit- Twitter X)

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma), तेलुगू फिल्म सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आए हैं। दोनों की एक साथ की फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही इस फोटो पर फैंस भी काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। तिलक ने विजय के साथ अपनी फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपडेट किया है।

गौरतलब है कि तिलक वर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए नजर आ रहे हैं। युवा खिलाड़ी का 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में सेलेक्शन हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभालने वाले हैं।

साथ ही इस सीरीज के दौरान तिलक बेहतरीन प्रदर्शन कर टी20 टीम में ना सिर्फ अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे, बल्कि ऑलराउंड खेल की वजह से वे चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के लिए भी अपनी दावेदारी ठोक सकते हैं। दूसरी ओर, आपको विजय देवरकोंडा के बारे में बताएं तो वह तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अलावा पूरे साउथ इंडिया में प्रसिद्ध हैं। आखिरी बार उनकी फिल्म फैमिली स्टार साल 2024 में रिलीज हुई थी।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाॅशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

इंग्लैंड के भारत दौरे का फुल शेड्यूल

22 जनवरी – पहला टी20, कोलकाता

25 जनवरी – दूसरा टी20, चेन्नई

28 जनवरी – तीसरा टी20, राजकोट

31 जनवरी – चौथा टी20, पुणे

2 फरवरी – पांचवां टी20, मुंबई

6 फरवरी – पहला वनडे, नागपुर

9 फरवरी – दूसरा वनडे, कटक

12 फरवरी – तीसरा वनडे, अहमदाबाद

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो

Arshdeep Singh and Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन...

AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए

AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी 2026 का फाइनल मैच आज 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू...