Skip to main content

ताजा खबर

‘विकेट के लिए ‘लालची’ मत बनो’, अर्शदीप सिंह को इस खिलाड़ी ने दी खास सलाह

विकेट के लिए लालची मत बनो अर्शदीप सिंह को इस खिलाड़ी ने दी खास सलाह

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

भारत ने अपने पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर अभियान की शुरुआत की। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, विशेषकर तेज गेंदबाजों ने। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह काफी किफायती रहे, लेकिन अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने अपने चार ओवर के स्पैल में 35 रन देकर दो विकेट लिए। इस दौरान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने वाइड के जरिए कुल 9 रन दे दिए।

वह कई मौकों पर अपने लाइन-लेथ से भटकते हुए भी नजर आएं। वहीं मैच के बाद न्यूज18 के हवाले से अर्शदीप ने कहा कि, मैंने गेंद को स्क्रैंबल सीम पर पिच करने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन गेंद इतनी स्विंग हो रही थी कि उसे पिच करना मुश्किल था। हां, मुझसे काफी वाइड गेंदें गई। इस दौरान अर्शदीप सिंह ने जसप्रीत बुमराह से मिली महत्वपूर्ण सलाह का भी खुलासा किया।

अर्शदीप को बुमराह से मिली ये खास सलाह

अर्शदीप (Arshdeep Singh) ने कहा, जस्सी भाई (बुमराह), अपने ढेर सारे अनुभव के साथ हमें बताते रहते हैं कि विकेट के पीछे मत भागो। बस इसे सरल रखें, सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करते रहें और जो भी परिणाम आएगा, वह अच्छा होगा- चाहे आप रनों को रोक सकें या विकेट हासिल कर सकें। कंट्रोल का मतलब है कि किसी को लालच नहीं करना चाहिए, विकेट के पीछे नहीं भागना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में सही क्षेत्र में गेंदबाजी करके इसका फायदा उठाने की थी। प्लान यह था कि इसे सरल और विकेट पर सीधा रखा जाए, ताकि अधिक एलबीडब्ल्यू, क्लीन बोल्ड और विकेट के पीछे कैच मिले, सभी विकल्प खुले रखे जाएं।

पाकिस्तान जैसी चिर प्रतिद्वंदी के खिलाफ मैच को लेकर अर्शदीप ने कहा कि यह ऐसा ही है। आपने सामने कोई भी टीम हो, कुछ नहीं बदलता। हमारी प्रक्रिया वही रहेगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी टीम आपके खिलाफ खेल रही है। हम सिर्फ यह सोचते हैं कि हम कितना अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी नहीं करना चाहते अक्षर पटेल, केएल राहुल बन सकते हैं विकल्प – आकाश चोपड़ा

Delhi Capitals captaincy IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सामने कप्तानी को लेकर एक अहम मोड़ आ गया है। खबर है कि मौजूदा कप्तान...

IND vs NZ 4th ODI: फ्री में कैसे देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा वनडे मैच?

IND vs NZ Live Streaming (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच जारी है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार,...

12 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs NZ 4th ODI: फ्री में कैसे देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा वनडे मैच? भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज...

IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स खेमे में हलचल, कप्तानी छोड़ सकते हैं अक्षर पटेल

Axar Patel (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत बनाने में जुटी हुई हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के...